ईरान-इजरायल-अमेरिका सीजफायर (Iran-Israel-US Ceasefire) पर संकट का असर गुरुवार को शेयर मार्केट (Share Market) से लेकर सर्राफा बाजारों (Bullion Markets) तक साफ दिख रहा है। सोना (Gold) , चांदी (Silver) , शेयर मार्केट (Stock Market) और क्रूड प्राइस (Crude Oil Prices) भी टूट गए।
नई दिल्ली : ईरान-इजरायल-अमेरिका सीजफायर (Iran-Israel-US Ceasefire) पर संकट का असर गुरुवार को शेयर मार्केट (Share Market) से लेकर सर्राफा बाजारों (Bullion Markets) तक साफ दिख रहा है। सोना (Gold) , चांदी (Silver) , शेयर मार्केट (Stock Market) और क्रूड प्राइस (Crude Oil Prices) भी टूट गए। आज गुरुवार 9 अप्रैल को सोने का भाव में जहां 1585 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई वहीं, चांदी के के भाव में 8566 रुपये प्रति किलो टूट गए। अब चांदी यह 235475 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। जबकि, 24 कैरेट सोने का भाव 149536 रुपये पर आ गया है।
शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने के जेवर खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड भी सस्ता हो गया है। आईबीजेए के मुताबिक आज 10 ग्राम गोल्ड के भाव 1189 रुपये कम होकर 112152 रुपये पर आ गया है। इस पर जीएसटी नहीं लगा है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट भी आज 1452 रुपया सस्ता हुआ है। अब 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 136975 रुपये रह गई है।
MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव
एमसीएक्स पर आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब सोने का वायदा भाव 0.12 प्रतिशत गिरकर 151591 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, चांदी में 1.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा रही थी। चांदी 237083 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।
इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरे सोने-चांदी के दाम
इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो स्पॉट गोल्ड $4,715.45 प्रति औंस पर था। वहीं, जून डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.8% गिरकर $4,739.40 पर आ गया। स्पॉट सिल्वर भी 0.3% गिरकर $73.93 प्रति औंस पर आ गया।
क्या सोने-चांदी के भाव अभी और गिरेंगे?
क्या सोने-चांदी के भाव अभी और गिरेंगे? इस सवाल के जवाब में केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया ने कहा कि सीजफायर के ऐलान के बाद कीमतों में बढ़ोतरी दिखी थी, लेकिन अब युद्धविराम पर संकट के बादल छा रहे हैं। ऐसे में सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है। जियो-पालिटिकल टेंशन के चलते सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अगर सीजफायर जारी रहता है तो चांदी 2.55 लाख के लेवल को टच कर जाएगी। जबकि, सोना भी 1.58 लाख से 1.60 लाख रुपये तक लेवल दिखा सकता है।
देश में पहली बार चांदी बेचने की आसान हुई प्रक्रिया
देश में पहली बार चांदी बेचने की प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एमएमटीसी-पीएएमपी ने Silver Buyback Service शुरू की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति या ग्राहक अपने चांदी के पुराने गहने, सिक्के और बार सीधे इस सरकारी कंपनी को बेच सकेंगे। उन्हें मार्केट रेट के अनुसार दाम मिलेगा। यह सेवा फिलहाल सात शहरों-नई दिल्ली, कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, लुधियाना, अहमदाबाद और मुंबई में शुरू की गई है। बाद में पूरे देश में शुरू की जाएगी।