HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Good News: 52 हज़ार से ज्यादा पदों पर होगी सिपाहियों की भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Good News: 52 हज़ार से ज्यादा पदों पर होगी सिपाहियों की भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

मीडिया रिपोर्ट की माने तो लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित कर दी जाएगी। संस्था के चयन होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Good News: उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े पैमाने पर सिपाहियों की भर्ती होने जा रही है। बताया जा रहा है पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने की तैयारी में जुटा है।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

मीडिया रिपोर्ट की माने तो लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित कर दी जाएगी। संस्था के चयन होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बताया जा रहा है, पहले 35,757 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन कार्यदायी संस्था का चयन न होने की वजह से पिछले 10 महीने से इस संबंध में कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। दो कंपनियों के भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाने के बाद अब 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हुई है। बता दें कि, सीधी भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा जुलाई में प्रकाशित की जा सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...