उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अंतरंगे फैशन के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस (Big Boss) के बाद सबसे ज्यादा पॉपुलर हुई उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने 'अतरंगी' और हॉट अंदाज के कारण वर्ष 2022 में एक नया रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।
Google Most Search Asian List: उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अंतरंगे फैशन के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस के बाद सबसे ज्यादा पॉपुलर हुई उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने ‘अतरंगी’ और हॉट अंदाज के कारण वर्ष 2022 में एक नया रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।
आपको बता दें, गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए एशियाई 2022 की लिस्ट (Searched Asian 2022 list) हाल ही में जारी की गई जिसमें टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद मुंबई की सड़कों पर अजीब ड्रेस पहन कर आए दिन नजर आती हैं। वो लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वह कभी भी अपने फैशन आउटिंग से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस की खास बात है कि ये आमतौर पर ये अपनी ड्रेस खुद ही डिजाइन करती हैं।
गूगल में 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली एशियन एक्ट्रेस की लिस्ट में 43वें नंबर पर अपनी जगह बनाते हुए कई नामी एक्ट्रेस को पछाड़ दिया है।
इस लिस्ट में 50 वें नंबर पर अनुष्का शर्मा, 65 नंबर पर जाह्नवी कपूर और जैकलीन फर्नांडिज, 47 नंबर पर अनुष्का शेट्टी, 53 वें पर सोनाक्षी सिन्हा, 56वें नंबर पर पूजा हेगड़े, 59 वें नंबर पर शिल्पा शेट्टी 60 वें नंबर पर कियारा आडवाणी , 85 वें स्थान पर कृति सेनन , 88 वें पर सारा अली खान और 90 वें स्थान पर दिशा पाटनी है.