HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gorakhpur News: गोरखपुर में यज्ञ के दौरान भड़का हाथी, तीन की मौत, कई घायल

Gorakhpur News: गोरखपुर में यज्ञ के दौरान भड़का हाथी, तीन की मौत, कई घायल

गोरखपुर जिले में एक बेहद ही दर्दनाक घटना हुई है। यहां के तिवारीपुर ​इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में आयोजित यज्ञ समारोह के दौरान एक हाथी बिदक (भड़क) गया। गुस्साए हाथी ने कई लोगों को रौंद दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले में एक बेहद ही दर्दनाक घटना हुई है। यहां के तिवारीपुर ​इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में आयोजित यज्ञ समारोह के दौरान एक हाथी बिदक (भड़क) गया। गुस्साए हाथी ने कई लोगों को रौंद दिया है।

पढ़ें :- ये सिर्फ इमारतों और योजनाओं के नाम बदल सकते हैं, कोई काम नहीं कर सकते...कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर निशाना

खबर है कि, इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की जान चली गयी है, जबकि कई लोग घायल हैं। वहीं, इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, स्थानीय प्रशासन को मृतकों के परिजनों को ₹05-05 लाख की राहत राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बताया जा रहा है कि हाथी को यज्ञ में बुलाया गया था। उसने पंडाल में जमकर तांडव मचाया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हाथी तांडव मचाते हुए सड़क पर दौड़ने लगा। इस दौरान जो भी उसके रास्ते में आया, वह उसे कुचलते चला गया। हालांकि, अभी मौतों की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...