1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gorakhpur News: निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन, 200 से ज्यादा लोगों की हुई जांच और दी गई दवा

Gorakhpur News: निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन, 200 से ज्यादा लोगों की हुई जांच और दी गई दवा

गोरखपुर में रविवार श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन सेवा संस्था द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। ये कैंप जयसवाल समाज समिति कार्यालय के निकट होटल गंगेश चौराहा स्थित अलीनगर रोड पर आयोजित किया गया। यहां पर मरीजों को निःशुल्क मेडिकल, ब्लड और दिल की जांच की गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gorakhpur News:  गोरखपुर में रविवार श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन सेवा संस्था द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। ये कैंप जयसवाल समाज समिति कार्यालय के निकट होटल गंगेश चौराहा स्थित अलीनगर रोड पर आयोजित किया गया। यहां पर मरीजों को निःशुल्क मेडिकल, ब्लड और दिल की जांच की गई।

पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल

बता दें कि, इस संस्था की तरफ से विगत कई महीनों से विभिन्न जगहों पर निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें गोरखपुर शहर के वरिष्ठ डॉक्टर मनोज जायसवाल द्वारा कैंप लगाकर दवा और मरीजों की जांच की जा रही है।

रविवार को आयोजित हुए कैंप में 200 से ज्यादा मरीजों की जांच हुई और उन्हें उचित सलाह देकर दवा दिया गया। समिति की तरफ से कहा गया कि, महीने के हर तीसरे सप्ताह के रविवार को ऐसे ही फ्री मेडिकल चेकअप किया जाएगा। जिसमें लैब डिपार्मेंट के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ का विशेष सहयोग रहेगा।

रिपोर्ट-रवि जायसवाल

पढ़ें :- देवीपाटन धाम की आस्था, परम्परा और सांस्कृतिक जीवन को समेटती कॉफी टेबल बुक 'श्री आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ: शक्ति और आस्था की अनन्त परम्परा'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...