1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video: Govinda को गोली लगने के बाद अस्पताल पहुंच पत्नी सुनीता ने बताया हाल

Video: Govinda को गोली लगने के बाद अस्पताल पहुंच पत्नी सुनीता ने बताया हाल

बॉलीवुड छोटे मिया कहे जाने वाले गोविंदा बीते दिन अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से हुई एक दुर्घटना का शिकार हो गए।  होने की राह पर हैं। यह घटना मंगलवार की सुबह, अभिनेता उस समय घायल हो गए जब उनकी बंदूक गलती से चल गई, जब वह मुंबई स्थित अपने घर में अपनी बंदूक अलमारी में रख रहे थे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : बॉलीवुड छोटे मिया कहे जाने वाले गोविंदा बीते दिन अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से हुई एक दुर्घटना का शिकार हो गए।  होने की राह पर हैं। यह घटना मंगलवार की सुबह, अभिनेता उस समय घायल हो गए जब उनकी बंदूक गलती से चल गई, जब वह मुंबई स्थित अपने घर में अपनी बंदूक अलमारी में रख रहे थे।

पढ़ें :- एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सांप के जहर मामले में मिली क्लीन चिट

आपको बता दें, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (sunita ahuja) ने बुधवार को क्रिटिकेयर अस्पताल का दौरा किया और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी साझा की।

मीडिया से बातचीत में सुनीता ने प्रशंसकों को आश्वस्त करते हुए कहा, “अब उनकी हालत में सुधार है। हम उन्हें आज एक नियमित वार्ड में ले जाएंगे और दो दिनों में उन्हें छुट्टी मिल जाएगी। सभी की दुआओं की बदौलत उनकी हालत में सुधार हो रहा है।


मैं उनके प्रशंसकों से कहना चाहती हूं कि वे चिंता न करें-वह ठीक हैं।” विज्ञापन यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे हुई, जब गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। मुंबई पुलिस के अनुसार, वह अपनी रिवॉल्वर को अलमारी में वापस रखने की कोशिश कर रहे थे, तभी रिवॉल्वर फिसल गई और गोली उनके पैर में लग गई।

अभिनेता के मैनेजर शशि सिन्हा ने पुष्टि की कि गोली निकाल दी गई है और गोविंदा की हालत स्थिर है। सिन्हा ने कहा, “डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और वह खतरे से बाहर हैं।”

 

पढ़ें :- अपना ही गाना डिलीट होने पर नोरा बोलीं- थैंक्यू, एआई से बनाई मेरी और संजय दत्त की फोटो
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...