1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Grah Gochar 2024 : मार्च ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशि वालों के जीवन में आएगा बदलाव

Grah Gochar 2024 : मार्च ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशि वालों के जीवन में आएगा बदलाव

मार्च के महीने में ग्रहों की चाल बदलने वाली है। ग्रहों के चाल बदलने से कुछ राशियों में बदलाव होने वाला है। ग्रहों के चाल बदलने से कुछ ग्रहों की युति बनने जा रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Grah Gochar 2024 : मार्च के महीने में ग्रहों की चाल बदलने वाली है। ग्रहों के चाल बदलने से कुछ राशियों में बदलाव होने वाला है। ग्रहों के चाल बदलने से कुछ ग्रहों की युति बनने जा रही है। इस महीने में बुध, शुक्र, सूर्य, मंगल ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस महीने में बुध और शनि का उदय भी होने जा रहा है।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

युति करीब 30 साल बाद बनेगी
ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध देव 7 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में राहु पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में यहां बुध और राहु की युति बनेगी। वहीं 7 मार्च को शुक्र ग्रह भी कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहां पहले से ही शनि मौजूद हैं। इस कारण कुंभ राशि में भी शनि और शुक्र की युति बन जाएगी। यह युति करीब 30 साल बाद बनेगी।

बुध 7 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे
14 मार्च को ग्रह मंडल के राजा सूर्य भी मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 7 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में राहु पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में यहां बुध और राहु की युति बनेगी।

बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे
इससे यहां मौजूद बुध के साथ वे बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे और सूर्य व राहु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा।

वृषभ राशि
ग्रहों के इस महापरिवर्तन का असर वृषभ राशि वालों पर काफी अच्छा पड़ने वाला है। यह अवधि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। इस माह में आय के भी नए स्रोत मिलेंगे। इससे आपको धन लाभ होगा।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती के दिन करें सुंदरकांड का पाठ,  महाउपाय से दूर होंगे संकट

कुंभ राशि
मार्च के महीने से कुंभ राशि वालों के भी अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इस राशि में 18 मार्च को शनि उदय हो रहे हैं।  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। इस माह में आय के भी नए स्रोत मिलेंगे. इससे आपको धन लाभ होगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी मार्च का यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है। शुक्र की कृपा से धन और वैभव मिलेगा। संतान की ओर से चल रही परेशानी समाप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको लोकप्रियता मिलेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपको सफलता दिलाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...