1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Gujarati Kachhi Dabeli: गुजराती स्टाइल स्ट्रीट फूड कच्ची दाबेली जिसका खट्टा मीठा स्वाद आपकी जुबान को देगा चटकार, ये है रेसिपी 

Gujarati Kachhi Dabeli: गुजराती स्टाइल स्ट्रीट फूड कच्ची दाबेली जिसका खट्टा मीठा स्वाद आपकी जुबान को देगा चटकार, ये है रेसिपी 

कच्छी दाबेली गुजरात की फेमस स्ट्रीट फूड स्नैक्स है। जिसे अधिकतर लोग खूब पसंद करते है। दाबेली कुछ हद तक महाराष्ट्रीयन फेसम डिश वड़ा पाव जैसी दिखती है। इसे आप सुबह या शाम के नाश्ते में खा सकते है। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है। खासकर बच्चों को खूब पसंद आती है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Gujarati Kachhi Dabeli:कच्ची दाबेली गुजरात की फेमस स्ट्रीट फूड स्नैक्स है। जिसे अधिकतर लोग खूब पसंद करते है। दाबेली कुछ हद तक महाराष्ट्रीयन फेसम डिश वड़ा पाव जैसी दिखती है। इसे आप सुबह या शाम के नाश्ते में खा सकते है। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है। खासकर बच्चों को खूब पसंद आती है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- श्रीलंका के कोलंबों में प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पूजनीय देवनिमोरी के अवशेष वापस लाया गया भारत

गुजराती स्टाइल स्ट्रीट फूड कच्ची दाबेली  बनाने के लिए सामग्री:

दाबेली मसाला – 2 टेबल स्पून (रेडीमेड या घर का बना)

उबले आलू – 2 मीडियम

नमक, चीनी – स्वादानुसार

पढ़ें :- राहुल गांधी ने सदन में आंकड़ों से खोली मोदी सरकार की पोल, गरीब किसानों को कुचलने के लिए भारत ने खोले दरवाजे

इमली की चटनी, हरी चटनी

अनार दाने, भुनी मूंगफली

बारीक सेव

पाव या बन

गुजराती स्टाइल स्ट्रीट फूड कच्ची दाबेली बनाने का तरीका

पढ़ें :- वर्तमान बजट अख़बारों की सुर्ख़ी बटोरने वाला ज्यादा और 'अच्छे दिन’ की उम्मीदों पर पानी फिरने वाला है : मायावती

1. उबले आलू मैश करें, उसमें दाबेली मसाला, नमक और थोड़ी चीनी मिलाएं।

2. एक पाव को बीच से काटें, उसमें हरी चटनी और इमली की चटनी लगाएं।

3. आलू मिश्रण भरें, ऊपर से अनार, मूंगफली और सेव डालें।

4. तवे पर हल्का सेंकें और गरमा गरम परोसें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...