1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gyanvapi Campus Survey: ज्ञानवापी परिसर में कल भी होगा सर्वे, आज बाहर निकली टीम, लगाए जा रहे हैं ये कयास

Gyanvapi Campus Survey: ज्ञानवापी परिसर में कल भी होगा सर्वे, आज बाहर निकली टीम, लगाए जा रहे हैं ये कयास

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आज दूसरा दिन था। दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक सर्वे का काम चला। कागजी कार्यवाही के बाद सर्वे की टीम बाहर आ गई है। वहीं, अब आगे के सर्वे के बारे में कोर्ट कमिश्नर जानकारी देंगे। बताया जा रहा है कि मस्जिद के अंदर और ऊपर वाले कमरों, पश्चिम दीवार और गुंबदों का सर्वे किया गया है। साथ ही चप्पे-चप्पे परिसर की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gyanvapi Campus Survey: ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आज दूसरा दिन था। दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक सर्वे का काम चला। कागजी कार्यवाही के बाद सर्वे की टीम बाहर आ गई है। वहीं, अब आगे के सर्वे के बारे में कोर्ट कमिश्नर जानकारी देंगे। बताया जा रहा है कि मस्जिद के अंदर और ऊपर वाले कमरों, पश्चिम दीवार और गुंबदों का सर्वे किया गया है। साथ ही चप्पे-चप्पे परिसर की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई है।

पढ़ें :- अखिलेश का नाम लिए बगैर पल्लवी का बड़ा अटैक, बोलीं- अगर हिम्मत है कन्नौज नहीं बनारस से लड़ें चुनाव,हम देंगे समर्थन

सर्वे के दौरान एक कमरे में मिले मलबों को हटाने का भी प्रयास हुआ। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अभी भी सर्वे का काम शेष है। हालांकि, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है कि सर्वे के दौरान वहां पर क्या—क्या मिला है। लेकिन कयासों का दौर तेज हो गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रही है। शनिवार के मुकाबले आज सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा सख्त रही। बता दें कि, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश सुरक्षा व्यवस्था की खुद ही जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार अधिवक्ता आयुक्त (कोर्ट कमिश्नर) समेत वादी-प्रतिवादी पक्षों के कुल 52 सदस्यों ने परिसर में प्रवेश किया है। बताया जा रहा है कि, शनिवार की तरह आज भी सभी के मोबाइल बाहर ही जमा करवा लिए गए। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शनिवार को बताया था कि 50 से 60 फीसदी परिसर का सर्वे पूरा हो चुका है। ऐसे में आज सर्वे पूरा होने की उम्मीद थी। गौरतलब है कि,
अदालत ने कमीशन की कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 17 मई की तिथि निर्धारित की है।

कल भी होगा सर्वे
बताया जा रहा है कि कल भी सर्वे का काम किया जाएगा। सोमवार करीब डेढ़ घंटे और सर्वे किया जाएगा। दरअसल, पहले कहा जा रहा था कि सर्वे का काम आज खत्म हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, अब कल भी सर्वे का काम किया जाएगा।

 

पढ़ें :- WhatsApp ने भारत सरकार को दी धमकी, कहा-देश छोड़ देंगे, पर नहीं तोड़ेंगे एन्क्रिप्शन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...