1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Hanuman Ansh Box Office Collection : नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश का चौथे हफ्ते में चमत्कार, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ पार

Hanuman Ansh Box Office Collection : नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश का चौथे हफ्ते में चमत्कार, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ पार

नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर बनीं फिल्म 'हनुमान अंश' (Film 'Hanuman Ansh') सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है। इसी के साथ इसने अपने नाम एक माइलस्टोन सेट कर लिया है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन फिल्म ने 100 करोड़ तक सफर करने में कई उतार-चढ़ाव देखें।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर बनीं फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Film ‘Hanuman Ansh’) सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है। इसी के साथ इसने अपने नाम एक माइलस्टोन सेट कर लिया है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन फिल्म ने 100 करोड़ तक सफर करने में कई उतार-चढ़ाव देखें। जानिए केवल लाखों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Collection) से 100 करोड़ तक कैसे पहुंची फिल्म?

पढ़ें :- Video Viral : मुस्लिम शख्स ने नंगे पैर देखी नीम करोली बाबा फिल्म हनुमान अंश, यूज़र बोले- बिना राजनीति वाला भारत

पहले हफ्ते में कमाई केवल एक करोड़ 

फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Film ‘Hanuman Ansh’) 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर कोई बड़ा पीआर नहीं किया गया और ना ही रिलीज के बाद इसके बारे में कोई जान रहा था। पहले हफ्ते में इसे टक्कर देने के लिए कोई बड़ी फिल्म नहीं थी। इसके बावजूद फिल्म एक हफ्ते में केवल 1.08 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। कम पॉपुलैरिटी और छोटी फिल्म होने के चलते पहले हफ्ते में ये फिल्म केवल 250 स्क्रीन्स में दिखाई गई थी। कम कमाई होने के चलते यही स्क्रीन्स दूसरे हफ्ते में घटकर 25 रह गईं।

‘हनुमान अंश’ के तीसरे हफ्ते तक फिल्म को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई थी। व्यूअर्स के फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू भी आ रहे थे, तो इस वजह से भी फिल्म सुर्खियों में आ गई। इसके बाद तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया। 6 सितंबर रविवार को फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का कलेक्शन अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर गुमनाम रहने के बाद अचानक बड़ी फिल्मों को कमाई में टक्कर देना और उनसे ज्यादा कमाई करना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

‘हनुमान अंश’ के बारे में

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के गायक सुनील लोधी को सरकार देगी 1 लाख रुपये, CM मोहन यादव ने दिया बड़ा तोहफा

‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...