1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- Reels बनाने की बीमारी, चिता से उपले निकालकर युवक ने सुलगाया हुक्का

Video- Reels बनाने की बीमारी, चिता से उपले निकालकर युवक ने सुलगाया हुक्का

घटना हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव की है। गांव की 75 वर्षीय महिला मुन्नी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। परिवार ने पूरे रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया और चिता को जलता छोड़कर घर लौट गए। इसी दौरान एक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ श्मशान घाट पहुंचा। युवक अपने साथ हुक्का भी लेकर आया था। उसने जलती चिता से उपले...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Viral-Video:  उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और संवेदनशील घटना सामने आई है, जिसने लोगों की भावनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक युवक ने इंसानियत और सामाजिक मर्यादाओं को दरकिनार करते हुए जलती चिता से उपले निकालकर हुक्का सुलगाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया।

पढ़ें :- Video: चोरी करने आया था चोर शटर में फंस गई गर्दन, 6 घंटे तक फंसा रहा बेचारा

दरअसल, घटना हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव की है। गांव की 75 वर्षीय महिला मुन्नी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। परिवार ने पूरे रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया और चिता को जलता छोड़कर घर लौट गए। इसी दौरान एक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ श्मशान घाट पहुंचा। युवक अपने साथ हुक्का भी लेकर आया था। उसने जलती चिता से उपले निकालने के लिए एक पतली छड़ी का इस्तेमाल किया और धीरे-धीरे उन्हें किनारे खींच लिया। इसके बाद उन्हीं उपलों से हुक्का सुलगाकर नशा करने लगा।

दोस्तों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल

हैरानी की बात यह है कि युवक के साथ मौजूद उसके दोस्तों ने इस पूरी हरकत का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। शनिवार को जैसे ही यह वीडियो सामने आया, गांव के लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि चिता की भस्म और उससे जुड़ी चीजों का इस तरह इस्तेमाल करना बेहद आपत्तिजनक है। यह न सिर्फ अमानवीय है बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है।

पुलिस ने लिया एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। वायरल वीडियो के आधार पर चारों युवकों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने उनके घरों पर दबिश दी, जहां से एक आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से हुक्का भी बरामद कर लिया है, जबकि बाकी तीन आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के अनुसार, “इस मामले में चार युवक शामिल थे। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

पढ़ें :- भदोही: पति के दो दोस्तों ने घर में घुसकर महिला का किया रेप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...