1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Haryana Elections: आप नेता सोमनाथ भारती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन का किया विरोध; राहुल-प्रियंका और खरगे पर उठाए सवाल

Haryana Elections: आप नेता सोमनाथ भारती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन का किया विरोध; राहुल-प्रियंका और खरगे पर उठाए सवाल

Speculation of Congress-AAP alliance in Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलें लग रही हैं। कहा जा रहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आप से गठबंधन के पक्ष में हैं। लेकिन, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने इस गठबंधन को लेकर आपत्ति जतायी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने भी हरियाणा में कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन की खबरों पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को किया पस्त, 8 मार्च को न्यूजीलैंड से मुकाबला 

आप विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस और भाजपा चुपके से साथ मिलकर काम करते हैं। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस नेताओं द्वारा आप उम्मीदवारों के लिए कोई प्रचार नहीं किया गया। इतना ही नहीं भारती ने केजरीवाल को जेल भेजने में कांग्रेस का हाथ होने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की मदद की और जिस कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और आप नेता जेल ग‌ए वो कांग्रेस नेता अजय माकन की साजिश थी।

आप विधायक सोमनाथ भारती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को बेमेल बताते हुए पार्टी नेतृत्व से हरियाणा और दिल्ली में सभी सीटों पर उसे अकेले चुनाव लड़ने की मांग की है। भारती ने कहा कि हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन होने से पहले पार्टी को लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में बने इसी तरह के गठबंधन की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...