प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, मेरे भाई राहुल गांधी कभी हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने बहुत साफ तौर पर BJP और उनके नेताओं के बारे में बोला है।
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के हिंदुओ पर दिए गए बयान के बाद हंगामा मच गया। वहीं, अब राहुल गांधी के बयान पर भाजपा के नेताओं ने हमला शुरू कर दिया है। वहीं, विपक्षी नेता राहुल गांधी का बचाव कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं इस बात पर जोर दिया है कि राहुल गांधी ने हिंदुओं के बारे में नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बारे में टिप्पणी की थी। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बयान आया है।
प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, मेरे भाई राहुल गांधी कभी हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने बहुत साफ तौर पर BJP और उनके नेताओं के बारे में बोला है।
मेरे भाई राहुल गांधी कभी हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते।
उन्होंने बहुत साफ तौर पर BJP और उनके नेताओं के बारे में बोला है।
: कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी pic.twitter.com/Wjz69hcOwk
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
— Congress (@INCIndia) July 1, 2024
वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भगवान शिव का उल्लेख किया। वेणुगोपाल के अनुसार ‘राहुल गांधी ने बताया कि असली हिंदू कौन है। भाजपा नेता चुनाव में हिंदुओं का इस्तेमाल ध्रुवीकरण के लिए करते हैं। वे चुनाव जीतने के लिए हिंदुओं का इस्तेमाल करते हैं। राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से अपनी बात रखी है और भाजपा नेता इसे लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं।’