1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. ये चार चीजें आज कर दें बंद, हमेशा स्वस्थ्य और जवान रहेंगे : डॉक्टर डॉ. नरेश त्रेहान

ये चार चीजें आज कर दें बंद, हमेशा स्वस्थ्य और जवान रहेंगे : डॉक्टर डॉ. नरेश त्रेहान

देश के जाने माने डॉक्टर डॉ. नरेश त्रेहान (Doctor Dr. Naresh Trehan) ने बताया कि व्यक्ति को हेल्दी जीवन और लंबी उम्र पाने के लिए कुछ लाइफ स्टाइल टिप्स (Lifestyle Tips) को जरूर फॉलो करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने अच्छी सेहत के लिए खाना, एक्सरसाइज और खुश रहने के बीच संतुलन बनाए रखने का भी सुझाव दिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के जाने माने डॉक्टर डॉ. नरेश त्रेहान (Doctor Dr. Naresh Trehan) ने बताया कि व्यक्ति को हेल्दी जीवन और लंबी उम्र पाने के लिए कुछ लाइफ स्टाइल टिप्स (Lifestyle Tips) को जरूर फॉलो करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने अच्छी सेहत के लिए खाना, एक्सरसाइज और खुश रहने के बीच संतुलन बनाए रखने का भी सुझाव दिया। डॉ. त्रेहान ने कहा कि कभी कभी शराब का सेवन करना आपकी हेल्थ के लिए ठीक है। लेकिन, अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ (Heart Health) को सेहतमंद और स्ट्रेस फ्री रखना चाहते हैं, तब शराब से दूर ही रहें।

पढ़ें :- Research Report : पुरुषों की घट रही है प्रजनन क्षमता, इन कारणों से बढ़ रही है समस्या

उन्होंने रोजाना एक्सरसाइज करने पर भी जोर दिया और रोजाना अपने वजन को मापने की भी सलाह दी। डॉ. त्रेहान ने बताया कि हेल्दी जीवन के लिए हर व्यक्ति को अपनी डाइट से ये चार सफेद चीजें जरूर हटा देनी चाहिए। इसमें शुगर (Sugar), व्हाइट राइस (White Rice), मैदा (Refined Flour)और आलू (Potato) है। हालांकि, उन्होंने कहा कि खाने की किसी चीज को पूरी तरह से बंद नहीं किया जा सकता लेकिन इन चार चीजों का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक दिन में एक चम्मच शुगर (Sugar)का सेवन करना ठीक है, लेकिन उससे ज्यादा शुगर या चीनी (Sugar) के सेवन से वजन बढ़ने और हार्ट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही, आलू (Potato)  का ज्यादा मात्रा में या गलत तरीके से सेवन भी वजन बढ़ता है।

दरअसल, आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) बहुत ज्यादा होता है जो ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को तेजी से बढ़ाता है, जिससे दिल की बीमारी और अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं। इसके अलावा डॉ. त्रेहान ने आर्टिफिशियल स्वीटनर्स (Artificial Sweeteners) से भी दूर रहना की सलाह दी और कहा कि ये सब चीजें हेल्थ के लिए एकदम खराब है। उनके मुताबिक, डाइट में चीनी (Sugar) को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए और चीनी का सेवन बंद करने के बाद भी चाय, कॉफी और बाकी सभी चीजों का स्वाद पहले जैसा ही रहता है।

 

पढ़ें :- Winter Energetic Laddus :  सर्दियों में खाएं गोंद और तिल के लड्डू , भरपूर के साथ् शरीर को रखते हैं एक्टिव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...