1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Heart Attack : लैपटॉप पर काम करते-करते HDFC बैंक मैनेजर की अचानक थम गई सांसें, मौत से दंग कर्मचारी

Heart Attack : लैपटॉप पर काम करते-करते HDFC बैंक मैनेजर की अचानक थम गई सांसें, मौत से दंग कर्मचारी

यूपी के महोबा जिले में सात दिन पहले लैपटॉप पर काम करते वक्त बैंक मैनेजर कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हो गए। साथी कर्मचारी मैनेजर को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैरान करने वाली घटना महोबा के कबरई कस्बे स्थित HDFC बैंक के मेन ब्रांच का है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Heart Attack : यूपी के महोबा जिले में सात दिन पहले लैपटॉप पर काम करते वक्त बैंक मैनेजर कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हो गए। साथी कर्मचारी मैनेजर को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैरान करने वाली घटना महोबा के कबरई कस्बे स्थित HDFC बैंक के मेन ब्रांच का है। 19 जून को हुई घटना CCTV में कैद हो गई। इसका वीडियो आज सामने आया है। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया है।

पढ़ें :- सोनौली में भाजपा के युवा नेता रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद,समर्थकों में खुशी की लहर

जानें पूरा मामला

पढ़ें :- Video Viral : भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा ने स्टेज शो के दौरान महिला डांसर को भीड़ में फेंका, मचा हंगामा

हमीरपुर के कबीरनगर निवासी राजेश कुमार शिंदे (38) HDFC बैंक मेन ब्रांच में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। 19 जून को कबरई कस्बे स्थित ब्रांच में लैपटॉप पर काम करते-करते राजेश बेहोश हो गए। कुर्सी पर ही लुढ़क गए। राजेश को देखकर बगल में बैठे कर्मचारी ने तुरंत बाकी साथियों को बुलाया। अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 घटना से बाकी बैंक कर्मी सदमे में

इस घटना से बाकी बैंक कर्मी सदमे में हैं। कर्मचारियों को यकीन नहीं हो रहा है कि जो शख्स चंद मिनट पहले बातचीत कर रहा था, अचानक कैसे उसका निधन हो सकता है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुर्सी पर बैठे-बैठे राजेश की बेहोश हो जाते हैं। गर्दन पीछे की तरफ लटक जाती है। इसके बाद कर्मचारी दौड़कर राजेश को कुर्सी से उतारते हैं।

बैंक कर्मचारी  ने सीपीआर देने की कोशिश

वीडियो में दिख रहा है कि राजेश को बैंक कर्मचारी बैंक की गैलरी में लिटा देते हैं और लगातार सीपीआर देते हैं। राजेश का शरीर धीरे-धीरे शांत होने लगता है, जिसके बाद कर्मचारी राजेश को कार से कबरई के अस्पताल ले जाते हैं। चेकअप के बाद डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया है।

पढ़ें :- छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या, गाजियाबाद में ऑफिस गार्ड ने सीने में मारी गोली

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...