HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 01 December ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

01 December ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

01 December ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 01 December का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

01 December ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 01 December का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 26 july ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1640 – स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ।
1933 – काेलकाता अौर ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।
1959 – अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
1963 – नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
1974 – वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
1976 – अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
बंगलादेश में जनरल जियाउर रहमान खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
1987 – अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
1988 – पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।
1991 – एड्स जागरूकता दिवस की शुरुअात हुई।
1992 – दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 – चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
2000 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट श्रृंखला जीती।
2006 – नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
2007 – चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
2008 – बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का निधन हो गया। भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।

1 दिसंबर को इन लोगो का हुआ था जन्म

1992 – भावना कांत – भारतीय वायु सेना की पायलट हैं।
1959 – शिवमणि (संगीतकार) – भारत के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक और तालवादक हैं।
1954 – मेधा पाटकर – प्रसिद्ध समाज सेविका।
राकेश बेदी – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
1942 – जगदीश मुखी – भाजपा के राजनीतिज्ञ जो मिज़ोरम के राज्यपाल रहे हैं।
1939 – हेमानन्द बिश्वाल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध राजनेता तथा राजनीतिज्ञ रहे हैं।
1931 – गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक हैं।
1924 – मेजर शैतान सिंह – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1903 – अनंता सिंह – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
1896 – जॉर्जी ज़ुकोव – सोवियत संघ के रक्षामंत्री थे।
1894 – भीम सेन सच्चर – स्वतंत्रता सेनानी और भारत के राजनीतिज्ञ थे।
1886 – राजा महेन्द्र प्रताप – भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।
1885 – काका कालेलकर – भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
1878 – जॉर्ज सिडनी अरुंडेल – भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।
1699 – रफ़ीउद्दाराजात – दसवाँ मुग़ल बादशाह था।

1 दिसंबर को इन लोगो का हुआ था निधन

पढ़ें :- 25 july ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2017 – आदर्श सेन आनंद – भारत के 29वें मुख्य न्यायाधीश थे।
2015 – जिम लोसकटऑफ – अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी।
2009 – एस. के. सिंह – अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल रहे थे।
1990 – विजयलक्ष्मी पण्डित – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1985 – दादा धर्माधिकारी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।
1980 – के. हनुमंथैय्या – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1974 – सुचेता कृपलानी – महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...