HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 01 july ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

01 july ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

01 july ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 01 july का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

01 july ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 01 july का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 30 june ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1949 – जब स्‍वतंत्र भारत में छोटी रियासतों का विलय हुआ तब त्रावनकोर तथा कोचीन रियासतों को मिलाकर 1 जुलाई, 1949 को त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।
1852 – 1 जुलाई, 1852 को सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘ सिंध डाक (Scinde Dawk)’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।
1965 – 1 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया। इस न्यायाधिकरण के फैसले में 1968 में प्रकाशित, 9/10 हिस्सा भारत को और शेष 1/10 हिस्से का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया।
1960 – घाना अफ़्रीका का एक प्रजातंत्र राज्य है, जिसे 1 जुलाई को गणराज्य घोषित किया गया था।
1990 – पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता।
1990 – पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता।
1991 – बारसा संधि भंग की गयी।
1994 – रोमान हर्जोग द्वारा जर्मनी के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण, विश्व कप फ़ुटबाल में आत्मघाती गोल करने वाले कोलंबियाई खिलाड़ी आंद्रेस एस्कोबार की अपने देश में हत्या।
1995 – सं.रा. अमेरिका ने ताईवान के ख़िलाफ़ लगाये गये प्रतिबंध को हटाया।
1996 – आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
1997 – ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग चीन को सुपुर्द।
2000 – लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
2003 – समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।
2004 – आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया।
2006 – अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की। एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 8 स्वर्ण जीते। चीन में बर्ड फ़्लू के विषाणु की पुष्टि। ईराक में अलकायदा के वांछित नेता अबू अमूब अल मसरी पर अमेरिका ने 50 लाख डालर का इनाम रखा। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री 68 वर्षीय रियूतारो हाशीमातो का निधन।
2006 – 1 जुलाई, को परिमार्जन आज तक के सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।
2007 – दलाईलामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारम्भ।
2008 – गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्रायल पर रॉकेट दागा।
2017- भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

01 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1882 – बिधान चंद्र राय – भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।
1889 – बेनेगल रामा राव – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।
1959 – मनोज सिन्हा – जम्मू और कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल हैं।
1958 – त्रिलोक नाथ पाण्डेय – आधुनिक लेखक, साहित्यकार तथा उपन्यासकार है।
1939 – कप्तान सिंह सोलंकी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1913 – वसंतराव नाईक – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1917 – श्याम सरन नेगी – हिमाचल प्रदेश के एक शिक्षक थे जो देश के पहले मतदाता के रूप में जाने जाते थे।
1921 – ए. आर. किदवई – बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1925 – अमरकांत – भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार
1927 – चन्द्रशेखर सिंह – भारत के 8वें प्रधानमंत्री।
1927 – सुधाकर पाण्डेय – हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक।
1928 – राम नरेश यादव – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल।
1933 – अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक
1933 – कन्हैयालाल नंदन – वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार।
1936 – कृष्ण बिहारी मिश्र – हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार थे।
1937 – सत्यदेव नारायण आर्य – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1938 – हरिप्रसाद चौरसिया – बाँसुरी वादक और संगीतकार।
1939 – कोलकलुरी इनोच – भारतीय लेखक, शिक्षक और श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति के पूर्व कुलपति रहे हैं।
1940 – राम गोपाल बजाज – भारतीय हिंदी फ़िल्मों के अभिनेता तथा रंगमंच निर्देशक हैं।
1941 – कलराज मिश्र – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1942 – गुरबचन जगत – मणिपुर के भूतपूर्व राज्यपाल हैं।
1942 – राम उग्रह पांडेय – महावीर चक्र से सम्मानित वीर बलिदानी सैनिकों में से एक थे।
1944 – लीलाधर जगूड़ी – हिन्दी साहित्य के प्रतिनिधी कवि, लेखक और सम्पादक हैं।
1973 – अखिलेश यादव – समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र।
1966 – उस्ताद राशिद ख़ान – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक एवं संगीतकार थे।
1963 – जी. सतीश रेड्डी – भारत के प्रतिष्ठित एयरोस्पेस वैज्ञानिक हैं।
1949 – वेंकैया नायडू – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष।
1949 – डॉ. तुलसीराम – दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार थे।
1952 – गोपाल भार्गव – मध्य प्रदेश सरकार में ‘पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री’।
1935 – जयपाल सिंह कश्यप – वाणिज्य स्नातक, विधि स्नातक, सातवीं लोकसभा के सदस्य।
1943 – गुफरान आज़म – सातवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
1915 – गुयेन वैन लिंह – वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।

01 जुलाई को हुए निधन

पढ़ें :- 29 june ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1999 – आबिद ख़ान – भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।
1989 – सुमंत मूलगांवकर- पद्म भूषण से सम्मानित ‘टाटा मोटर्स’ के एमडी थे।
1962 – पुरुषोत्तम दास टंडन – आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक।
1941 – सी. वाई. चिन्तामणि – स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक।
1936 – वनलता दास गुप्ता – बंगाल की महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं।
1862 – बिधान चंद्र राय – भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...