HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 15 April ka Itihas: आज ही के दिन सिखों के पहले गुरु गुरुनानक जी का हुआ था जन्म

15 April ka Itihas: आज ही के दिन सिखों के पहले गुरु गुरुनानक जी का हुआ था जन्म

हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 15 अप्रैल का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। 

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

15 April ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 15 अप्रैल का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। आज का दिन इसलिए बेहद खास है क्योंकि आज ही के दिन सन 1469 में गुरुनानक का जन्म हुआ था।

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी

गुरुनानक सिखों के पहले गुरु थे। गुरुनानक देव के जन्म ‌दिवस को गुरुनानक जयंती के रूप में मनाया जाता है। गुरुनानक का जन्म 1469 में कार्तिक पूर्णिमा को पंजाब (पाकिस्तान) क्षेत्र में रावी नदी के किनारे स्थित तलवंडी नाम के गांव में हुआ था।

गुरुनानक  का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था। गुरुनानक के पिता का नाम कल्याण या मेहता कालू जी था और माता का नाम तृप्ती देवी था।

16 वर्ष की उम्र में इनका विवाह गुरदासपुर जिले के लाखौकी नाम स्‍थान की रहने वाली कन्‍या सुलक्‍खनी से हुआ। इनके दो पुत्र श्रीचंद और लख्मी चंद थें।

1469 : सिखों धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म हुआ था।

पढ़ें :- UP Board Exam 2025 : ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी, 25 सितम्बर तक परीक्षा केन्द्र के लिए करें आवेदन

1658 : धरमत की लड़ाई में औरंगजेब ने राजा जसवत सिंह को हराया था। सिंह को दारा शिकोह और शाहजहां ने औरंगजेब से लड़ाई करने के लिए भेजा गया था।

1689 : फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1948 : हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ था।
1976: इंडिया ने पंद्रह साल में पहली बार बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की थी।

1980: छह गैर-सरकारी बैंक राष्ट्रीयकृत किए गए थे। इससे पहले भी कुछ बैंक इसी तरह राष्ट्रीयकृत किए गए थे।

1981 : पाकिस्तान एयरवेज के अगवा बोईंग 720 विमान को दो सप्ताह की कोशिशों के बाद सीरिया में छुड़ा लिया गया। इस विमान और इसमें सवार 147 लोगों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान सरकार को जेल में बंद 54 लोगों को छोड़ना पड़ा था।

पढ़ें :- CTET 2024 : अब 136 शहरों में होगी सीटीईटी प्रवेश परीक्षा, शेड्यूल में बदलाव

1990 : मिखाइल गोर्बाच्योव सोवियत संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति बने। वह इस पद पर आसीन पहले और अंतिम आदमी थे।

1994 : भारत ने 124 अन्य देशों के साथ जनरल एग्रीमेंट ऑफ ट्रेड एंड टैरिफ (जीएटीटी) पर हस्ताक्षर किए।
2004 : फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने उस कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक चिह्न पहनने पर पाबंदी लगा दी गई।

2004 – राजीव गांधी हत्याकांड से जुड़े लिट्टे उग्रवादी वी. मुरलीधरन की कोलम्बो में हत्या की गयी।

2010: इंडिया में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट GSLV-D3 का प्रक्षेपण फेल हुआ था।

2020 : देश में COVID-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 11,933 पर पहुंची थी। COVID-19 से कुल 392 लोगों ने महामारी में जान गंवाई थी ।

 

पढ़ें :- स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल के नये प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विजय पुष्कर का स्वागत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...