HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 23 April ka Itihas:आज ही के दिन हुआ था विलियम शेक्सपियर का निधन, पढें ऐतिहासिक घटनाएं

23 April ka Itihas:आज ही के दिन हुआ था विलियम शेक्सपियर का निधन, पढें ऐतिहासिक घटनाएं

23 April ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 23 अप्रैल का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

23 April ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 23 अप्रैल का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। आज ही के दिन विलियम शेक्सपियर  (William Shakespeare) का निधन हुआ था।

पढ़ें :- 18 June ka Itihas: आज के दिन की ये हैं प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

आज ही के दिन 23 अप्रैल सन 1616 में विलियम शेक्सपियर  (William Shakespeare) का निधन हुआ था।

आज ही के दिन 23 अप्रैल सन 1660 में स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी थी।

आज ही के दिन 23 अप्रैल सन 1661 में ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक हुआ था।

आज ही के दिन 23 अप्रैल सन 1858 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हीरो जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह का निधन हुआ था।

पढ़ें :- 27 April ka Itihas: आज के दिन बाबर बना था 'दिल्ली का सुलतान', पढ़ें आज के दिन का इतिहास

आज ही के दिन 23 अप्रैल सन 1981 में सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

आज ही के दिन 23 अप्रैल सन 1984 में वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया था।

आज ही के दिन 23 अप्रैल सन 1985 में कोका कोला कंपनी ने न्यू कोक के नाम से एक नए फॉम्युले वाला शीतल पेय पेश किया, जिसे कंपनी के मुख्य पेय का स्थान लेने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन तीन महीने के भीतर ही नये पेय को वापिस ले लिया गया और पुराना पेय कोका कोला क्लासिक के नाम से दोबारा बाजार में आ गया था।

आज ही के दिन 23 अप्रैल सन 1987 में उच्चतम न्यायालय ने विधवाओं को संपत्ति में हिस्से का निर्णय दिया था।

आज ही के दिन 23 अप्रैल सन 1992 में भारत के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में से एक सत्यजित राय का निधन हुआ था।

पढ़ें :- 20 April ka Itihas: आज के दिन हुआ था तानाशाह हिटलर का जन्म, नाम सुनकर कांप जाते थे लोग

आज ही के दिन 23 अप्रैल सन 1993 में विदेशी शासन के लंबे इतिहास और दशकों के संघर्ष के बाद पूर्वी अफ्रीका के छोटे से देश एरिट्रिया में इथियोपिया से आजादी के बारे में जनमतसंग्रह पर तीन दिन का मतदान शुरू.

आज ही के दिन 23 अप्रैल सन 1995 में विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

आज ही के दिन 23 अप्रैल सन 2005 में यूट्यूब की वेबसाइट पर पहला वीडियो अपलोड किया गया। यह विडियो यूट्यूब के संस्थापक जावेद करीम की सान दिआगो चिड़ियाघर की यात्रा का था. एक वर्ष के भीतर इस साइट पर करीब 10 करोड़ विडियो अपलोड किए गए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...