HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 26 May ka Itihas: आज ही के दिन हुआ था महाराष्ट्र के पूर्व CM विलासराव देशमुख का जन्म

26 May ka Itihas: आज ही के दिन हुआ था महाराष्ट्र के पूर्व CM विलासराव देशमुख का जन्म

26 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 26 मई का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

26 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 26 मई का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 19 June ka Itihas: आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2002 – चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे थे।
2006 – विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक़ एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।
2007 – भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न हुआ था।
2008 -भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की थी।
मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा। नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया था। कान फ़िल्म महोत्सव में फ़्रांसीसी फ़िल्म ‘द क्लास एंतरे लेसमुर्स’ को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ‘पाल्मे डी केयर’ पुरस्कार प्रदान किया गया था।
2010 – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृत संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया था।

26 मई को इन लोगो का हुआ था जन्म

1912 – छगनराज चौपासनी वाला – प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
1940 – सरताज सिंह – ‘भारतीय जनता पार्टी’ (भाजपा) के नेता।
1945 – विलासराव देशमुख – महाराष्ट्र के पूर्व CMऔर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।
1946 – अरुणा रॉय – भारत की उन महिलाओं में से एक, जो बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं।
1983 – सुशील कुमार पहलवान – ‘बीजिंग ओलिंपिक’ खेलों में भारत के लिए ‘कांस्य पदक’ जीता।
1937 – मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) – दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।
1906 – रामकिंकर बैज – भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार थे।

26 मई को हुआ था इन लोगो का निधन

पढ़ें :- 18 June ka Itihas: आज के दिन की ये हैं प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2017 – के. पी. एस. गिल – पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे।
1986 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।
1934 – चम्पक रमन पिल्लई – भारतीय राजनैतिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...