HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 29 January ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

29 January ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

29 January ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 29 January का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

29 January ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 29 January का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 18 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1528 – मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।
1676 – ‘थियोडोर तृतीय’ रूस के ज़ार बने।
1780 – भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेज़ी में ‘हिकीज बंगाल गजट’ के नाम से प्रकाशित हुआ। ‘हिक्की गजट’ या ‘बंगाल गजट’ या ‘कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर’ का कोलकाता से प्रकाशन हुआ। अंग्रेज़ी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक ‘जेम्स ऑगस्टस हिक्की’ थे।
1889 – आस्ट्रिया हंगरी के युवराज ‘आर्कड्यूक रूडोल्फ़’ ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।
1916 – ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में जर्मनी ने फ़्रांस पर पहली बार हमला किया।
1919 – चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।
1939 – रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।
1947 – अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी।
1949 – ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी।
1953 – संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।
1963 – फ़्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।
1973 – अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देश यूरोप में सैन्य बल कटौती में विचार-विमर्श के लिए विएना में बैठक की।
1976 – सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।
1979 – भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।
1986 – अमेरिकी अंतरिक्ष शटल ‘चैलेंजर’ दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।
1989 – सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
1990 – पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता ‘एरिक होनेकर’ को गिरफ़्तार किया गया।
1992 – भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
1993 – किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।
1994 – भारत सरकार ने ‘एयर कार्पोरेशन एक्ट’ 1953 को रद्द किया।
1996 – फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
2002 – श्रीनगर में दो उग्रवादी मारे गये।
2003 –
इस्रायल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की लिकुड पार्टी विजयी।
हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।
2005 –
नक्सलवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू के हेलिकॉप्टर को गया में उड़ा दिया। वेंकैया नायडू सकुशल बचा गये।
सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।
2007 – अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में ‘बिग ब्रदर’ चैम्पियन बनीं।
2008 –
लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र व अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी।
आस्ट्रिया ने इराक से अपनी फ़ौज वापस लेने की घोषणा की।
2009 – फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के 2.5% शेयर ख़रीदे। कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी.ई.ओ. बने।
2010 – भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।

29 जनवरी को इन लोगो का हुआ था जन्म

1896 – स्वामी प्रणबानंद महाराज – भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक।
1904 – जोगेन्द्र नाथ मंडल – पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री थे।
1912 – अजीत नाथ राय – भारत के भूतपूर्व 14वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1970 – राज्यवर्धन सिंह राठौड़ – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ तथा एथेंस ओलम्पिक-2004 के रजत पदक विजेता।

29 जनवरी को इन लोगो का हुआ था निधन

पढ़ें :- 17 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2022 – बाबा इकबाल सिंह – किंगरा सिक्ख समुदाय के एक भारतीय सामाजिक-आध्यात्मिक नेता थे।
2021 – अरविंद जोशी – जानेमाने भारतीय अभिनेता थे।
2019 – जॉर्ज फ़र्नांडिस – एक पूर्व ट्रेड यूनियन नेता थे, जो राजनेता, पत्रकार और भारत के रक्षामंत्री रहे।
2018 – मोहम्मद अल्वी – उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार थे।
2010 – राम निवास मिर्धा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
2002 – सरला ग्रेवाल – ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।
1983 – पीलू मोदी – स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।
1597 – महाराणा प्रताप – उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...