HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 14 April ka Itihas:आज ही के दिन हुआ था डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्म, पढ़ें और क्या-क्या हुआ था

14 April ka Itihas:आज ही के दिन हुआ था डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्म, पढ़ें और क्या-क्या हुआ था

14 April ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 14 अप्रैल का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

14 April ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 14 अप्रैल का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। आज ही के दिन 14 April  को डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्म हुआ था। डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था।

पढ़ें :- स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल के नये प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विजय पुष्कर का स्वागत

1865: अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फॉर्ड थिएटर’ में गोली मार दी गई। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया था।

1891: भारत के संविधान निर्माता अथवा जनक बी.आर. आंबेडकर का जन्म हुआ था।

1912: ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया था।

1958: सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।

पढ़ें :- Indo-Tibetan Border Police Force job: आईटीबीपी 10 वीं पास उम्मीदवारों को दे रहा सुनहरा मौका, 545 पदों के लिए कर सकते हैं अप्लाई

1970: अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाके के बाद गंभीर स्थिति पैदा हो गई। धरती से रवाना होने के 56 घंटे बाद हुए इस हादसे के कारण एक बार तो उसमें सवार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर ख़तरा मंडराने लगा था, लेकिन फिर इसे ठीक कर लिया गया और यह सकुशल धरती पर वापस लौट आया।

1988: सोवियत संघ ने अमरीका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई।

2008: भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत हुई थी।

2010: चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें लगभग 2700 लोगों की मौत हुई थी।

2014: आज ही के दिन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया था।

पढ़ें :- 67th Convocation of Lucknow University : आनंदीबेन पटेल ने कहा-विद्यार्थी अर्जित ज्ञान को सार्थक व सकारात्मक रूप से समाज को वापस करें

2010: आइसलैंड में ज्वालामुखी से आसमान में राख का ऐसा गुबार उठा कि उत्तरी और मध्य यूरोप में हवाई यातायात पर असर पड़ा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...