1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holashtak 2022 : होलाष्टक शुरू हो रहा है इस दिन से , जानें  इसके बारे में 

Holashtak 2022 : होलाष्टक शुरू हो रहा है इस दिन से , जानें  इसके बारे में 

रंगों का त्योहार होली दरवाजे पर दस्तक दे रही है। धूमधाम से मनाए जाने वाले इस त्योहार के कुछ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holashtak 2022 : रंगों का त्योहार होली दरवाजे पर दस्तक दे रही है। धूमधाम से मनाए जाने वाले इस त्योहार के कुछ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष होली का पर्व 18 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं इस बार होलाष्टक 10 मार्च से प्रारंभ होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा  तक 8 ग्रह क्रमश: उग्र रहते हैं। इन ग्रहों में सूर्य, चंद्रमा, शनि, शुक्र, गुरु, बुध, मंगल और राहु शामिल हैं। इन ग्रहों के उग्र रहने से मांगलिक कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस वजह से मांगलिक कार्य नहीं करते हैं।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

होलाष्टक के 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इन दिनों में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार, मकान-वाहन की खरीदारी, नई नौकरी, नया बिजनेस आदि करने से बचा जाता है।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के समय में नौकरी परिवर्तन से बचना चाहिए। नई जॉब ज्वाइन करनी है, तो उसे होलाष्टक के पहले या बाद में करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...