1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi 2023 Date- Muhurat : भाईचारे, शांति और समृद्धि का उत्सव है होली,जानिए शुभ मुहूर्त

Holi 2023 Date- Muhurat : भाईचारे, शांति और समृद्धि का उत्सव है होली,जानिए शुभ मुहूर्त

भारत के सबसे प्रतीक्षित त्योहारों में से एक होली है।, , जीवंत रंगों, भाईचारे, शांति और समृद्धि का उत्सव है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi 2023 Date- Muhurat : भारत के सबसे प्रतीक्षित त्योहारों में से एक होली है।, , जीवंत रंगों, भाईचारे, शांति और समृद्धि का उत्सव है।  होली सभी सामाजिक-आर्थिक और धार्मिक बाधाओं को तोड़ता है और सभी को एक साथ लाता है। रंगों का त्योहार होली के त्योहार की शुरुआत शाम को होलिका दहन के साथ होती है और फिर दूसरे दिन होली मनाई जाती है।यह त्योहार फाल्गुन के महीने में पूर्णिमा  को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है।

पढ़ें :- Astro Tips : इस आसान ज्योतिष उपाय से खत्म होगी धन की किल्लत , देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। साल 2023 में रंगों का त्योहार होली 8 मार्च 2023 को पड़ रहा है।होली रंगों का त्योहार है। इस त्योहार को लोग बड़े धूमधाम से मनाते है। इस वर्ष होली 8 तारीख को खेली जाए्गी।

इस बार होलिका दहन 7 मार्च को मनाया जाएग। जबकि भद्रा काल का साया 6 मार्च को शाम 4 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगा और 7 मार्च को सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। यानी इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा का साया नहीं है। इस बार होलिका दहन का शुभ समय 7 मार्च को शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...