1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi 2024 : इस साल कब खेली जाएगी होली , जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त  

Holi 2024 : इस साल कब खेली जाएगी होली , जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त  

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। होली रंगों का त्योहार है। इस त्योहार को लोग बड़े धूमधाम से मनाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holika Dahan 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। होली रंगों का त्योहार है। इस त्योहार को लोग बड़े धूमधाम से मनाते है। होली (Holi) सोहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला त्योहार है। होलिका दहन से प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा जुड़ी हुई है। आईये जानते है इस साल कब किया जाएगा होलिका दहन और किस दिन खेली जाएगी होली।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन होली मनाते हैं। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 24 मार्च की सुबह 9 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर हो जाएगा।

जीवन के रंगों के प्रतीक हैं होली के रंग। उत्साह , उल्लास और प्रेम में सरोबार यह त्योहार जीवन की मस्ती को दर्शाता है। सामाजिक उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला होली का त्योहार समाज के अंग ,अंग में रच बस जाता है। इस उत्सव में मेल मिलाप ,भाईचारे, शांति और समृद्धि से भारतीय पाक कला का अनूठा उदाहरण देखने को मिलता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...