1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi ke Upay : इस बार होली पर करें ये 5 उपाय , मनोकामना पूर्ण होगी

Holi ke Upay : इस बार होली पर करें ये 5 उपाय , मनोकामना पूर्ण होगी

होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है और फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi ke Upay : होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है और फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है। होली त्योहार के मौके पर कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

होलिका दहन किया जाता है
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा 24 मार्च की सुबह 9 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर हो जाएगा। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन होली मनाते हैं।

होली के उपाय

नारियल
होलिका दहन के दिन नारियल के गोले में बुरा भरकर होलिका की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।

सुपारी और पान
होलिका दहन वाली जगह पर आप नारियल, सुपारी और पान भेंट कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी नौकरी से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। साथ ही परिवार में खुशियां बनी रहेगी।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती के दिन करें सुंदरकांड का पाठ,  महाउपाय से दूर होंगे संकट

होलिका की राख
होलिका दहन होने के बाद आप उसकी लकड़ी की राख को अपने घर लाएं। बाद में उस राख में राई और नमक मिला दें। फिर उसे किसी साफ बर्तन में डालकर पवित्र स्थान पर रख दें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...