HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 13 फरवरी 2023 का राशिफल : इन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान,जानें अपनी राशि का हाल?

13 फरवरी 2023 का राशिफल : इन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान,जानें अपनी राशि का हाल?

Horoscope Rashifal 13 February 2023 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 13 फरवरी 2023 को सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 13 फरवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope Rashifal 13 February 2023 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 13 फरवरी 2023 को सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 13 फरवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

पढ़ें :- 3 मार्च 2023 का राशिफल: इन 3 राशि के जातकों का होगा भाग्योदय, इनके रुके हुए काम होंगे पूरे

मेष: आज का आपका दिन शुभ है और आपका भाग्‍य भी साथ देगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। ऑफिस में कार्य का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। साथ ही पदोन्नति के अवसर भी मिलेंगे।

वृषभ: किसी रुके हुए काम के आज बनने का दिन है। फाइनेंस के मामले में ज्यादा चिंतित न रहें। मदद मिल जाएगी। आज आप पैसे जुटा पाएंगे। कारोबारी भी आज कोई बड़ा फैसला आ सकता है।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। धन के मामले में आज आपका दिन अच्‍छा रहेगा और आपको भाग्‍य का भी मिलेगा। घरेलू सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।

कर्क: इस राशि के जातकों के लिए आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में छोटे भाई से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता प्राप्त होगी। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

पढ़ें :- 2 मार्च 2023 का राशिफल: नौकरी और व्यवसाय वाले जातकों के लिए आज का दिन होगा बेहद ख़ास, इन्हें मिलगा आर्थिक लाभ

सिंह: आप और आपके ऑफिस में किसी के साथ आज विवाद हो सकता है। धन के मामले में आप आज भाग्‍यशाली रहेंगे। आपके चहेतों के बीच किसी बात की गलतफहमी हो तो उसके लिए आप अपना पक्ष रखने की कोशिश कर सकते हैं। इस मामले में आपको अपनों का साथ भी भरपूर मिलेगा। राशि के अनुसार पार्टनर को ऐसे करें प्रपोज, आपको उनका साथ मिल जाएगा।

कन्या: आज ही अपने जरूरी काम एडवांस में  निपटा लें। सायंकाल का समय जरूरी मीटिंग्स के लिए रिजर्व रखें। कुछ मुद्दे आपके हक में हल हो सकते हैं और आज आपको कहीं से विशेष रूप से सरकारी मदद प्राप्‍त हो सकती है।

तुला: आज का दिन आर्थिक मामलों में शुभ फल देने वाला होगा। पहले अपने दैनिक कार्यों को निपटाना ही अच्छा है। उसके बाद ही कुछ नया ट्राई करें। आपके किसी जरूरी काम में विलंब हो सकता है। बेहतर होगा समय का उपयोग तत्काल करें और भाग्‍य का लाभ प्राप्‍त करें।

वृश्चिक: आज किसी कारण आपकी जेब में पैसा नहीं टिकेगा और हो सकता है कि आपके घर में आज कोई बीमार पड़ जाए और आपको पानी की तरह से उसके ऊपर पैसा बहाना पड़े। प्रतीक्षा करना भी आपके लिए जरूरी है।

धनु: आज का दिन शुभ है और दोपहर बाद किसी बड़े आदमी या सेलिब्रिटी से भी आपकी मुलाकात करवाई जाए। इन सबके बीच आज की सारी भागदौड़ आगे चलकर कुछ महत्वूर्ण बदलाव को जन्म देगी। आज भाग्‍य आपका साथ देगा।

पढ़ें :- 26 फरवरी 2023 का राशिफल: मेष समेत इन 4 राशि के जातकों के रुके हुए काम होंगे पूरे, इन्हें मिलेगा मित्रों का सहयोग

मकर: आपके लिए आज का दिन हर प्रकार से अनुकूल रहेगा। आज अपने ही कामकाज से आप उत्साहित रहेंगे। दूसरों की गिरती छवि के आगे आपकी पर्सनैलिटी कुछ ज्यादा ही असरदार रहेगी और भाग्‍य भी आपका हर मोड़ पर साथ देगा।

कुंभ: आज का दिन आपको लाभ देने वाला रहेगा। दोपहर बाद किसी आमंत्रण या महत्वपूर्ण सूचना से आपकी गतिविधि और भी बढ़ जाएगी। जितना हो सके उतना ही काम हाथ में लेना चाहिए अन्यथा गुडविल खराब होती है। आज आपको अपने काम समय से पूर्ण करने में सफलता मिलेगी।

मीन: प्यार के मामले में अभी कुछ उलझनें आपके सामने रहेंगी। पैसे आदि के लेन देन पर अभी कोई निर्णय लेना भी ठीक नहीं होगा। कोई व्‍यक्ति आज आपके अच्‍छेपन का लाभ उठाने की कोशिश कर सकता है। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां उनको नौकरी करने में थोड़ा आराम रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...