1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 14 फरवरी 2024 का राशिफलः इन राशियों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

14 फरवरी 2024 का राशिफलः इन राशियों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

आज के राशिफल 14 फरवरी 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

14 फरवरी 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों को आज परिवार और आपके प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

मेष – आज के दिन आपको व्यापार में सफलता मिल सकती है। आपके पास नए और अच्छे व्यापार के अवसर हो सकते हैं। समय ठीक हैं।

वृष – आज परिवार और आपके प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज व्यक्तिगत संबंधों को मजबूती से बनाए रखें।

मिथुन – समाज में आपका कद ऊँचा होगा और सभी के बीच मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में भी किसी चीज़ को लेकर प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

कर्क – सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अपने से उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा जो उनके बहुत काम आएगा।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

सिंह – धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है।

कन्या – आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घर के किसी सदस्य की तबियत भी बिगड़ सकती है।

तुला – आज का दिन आपके लिए शुभ है और किसी शुभ कार्य में ही धन खर्च होने की संभावना है। किसी के साथ द्वेष हो सकता है।

वृश्चिक – कोई नयी चीज़ सीखने को मिलेगी और आपको उसमे आनंद भी आएगा। नौकरी में कुछ अड़चन आ सकती है। धीरज रखें।

धनु – आज किसी के साथ पुराना कोई रिश्ता था जो टूट गया था, उनसे पुनः बातचीत हो सकती है जो आपकी पुरानी यादों को एक बार फिर से ताजा कर देगा।

पढ़ें :- 09 मार्च 2026 का राशिफल : मेष, धनु और कुंभ राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें आपके लिए दिन कैसा रहेगा?

मकर – आज के दिन व्यवसाय या नौकरी में उन्नति के लिए श्रेष्ठ समय है। चारों तरफ से आज सारे कार्य बनेंगे। दिन अच्छा है।

कुम्भ – आज के दिन जीवन में कुछ उथल-पुथल मचेगी और बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। संयम से काम लेंगे तो कम नुकसान होगा।

मीन – आज का दिन उत्तम है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन लाभ का योग है। पारिवारिक समृद्धि बढ़ेगी। आज अपने गुस्से पर काबू रखें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...