1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 22 फरवरी 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को व्यापार में जोखिम उठाने से हो सकता है नुकसान

22 फरवरी 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को व्यापार में जोखिम उठाने से हो सकता है नुकसान

आज का राशिफल 22 फरवरी 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

22 फरवरी 2024 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कन्या राशि के लोगों को आज आर्थिक मामले में लाभ हो सकता है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

मेष – आज करियर कारोबार में आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपको आज विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी और आपके धन में वृद्धि होगी।

वृष – आज धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपका कहीं देवस्‍थान की यात्रा पर जाने का मन करेगा।

मिथुन – आज का दिन काफी क्रिएटिव है और बहुत समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा।

कर्क – आज का दिन काफी सृजनात्मक है,जो भी काम लगन के साथ करेंगे उसका फल आपको सकारात्‍मक रूप में मिलेगा। अधूरे काम निपट जाएंगे।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

सिंह – कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सोचसमझकर ही कोई काम करें।

कन्या – आज आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आज किसी प्रकार के विवाद से बचें। संयम और सावधानी बरतें।

तुला – आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। आज कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं।

वृश्चिक – आज नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। आज काम में नई जान आएगी।

धनु – आज किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

पढ़ें :- 09 मार्च 2026 का राशिफल : मेष, धनु और कुंभ राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें आपके लिए दिन कैसा रहेगा?

मकर – आज ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

कुम्भ – व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।

मीन – आज का दिन लाभकारक रहेगा। आज व्यापार में जोखिम उठाने से आपको नुकसान हो सकता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...