1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 17 जनवरी 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों को बुधवार मिल सकती है अच्छी खबर

17 जनवरी 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों को बुधवार मिल सकती है अच्छी खबर

आज का राशिफल जानिए...क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

17 जनवरी 2024 का राशिफल: बुधवार यानी 17 जनवरी का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों को आज कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

मेष – आज आय बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में विवाद खत्म होगा। अपनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृष – आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। आज कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश में सावधानी रखें।

मिथुन – आज पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। विरोधियों की हार होगी। मित्रों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

कर्क – आज अचानक नई समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। आज निवेश में जोखिम लेने से बचें।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

सिंह – आज बच्चों के बारे में अधिक गंभीरता से सोचेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा, जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या – आज बिना सोचे-समझे कोई काम न करें। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आज आर्थिक लाभ हो सकता है।

तुला – किसी बड़ी हस्ती से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस के काम से विदेश जाना पड़ सकता है। पैसों को लेकर संबंधों में खटास आ सकती है।

वृश्चिक – आज खानपान में सावधानी बरतें। आज घर में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

धनु – करियर में सफलता मिलेगी। अपने हितों के बारे में गंभीरता से सोचना होगा। धन और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने वरिष्ठों से प्रसन्न रहेंगे।

पढ़ें :- 09 मार्च 2026 का राशिफल : मेष, धनु और कुंभ राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें आपके लिए दिन कैसा रहेगा?

मकर – व्यापार में लाभ होगा। आज आपका आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत रहेगा। आज बिना किसी झिझक के अपनी राय सबके सामने रखें।

कुम्भ – आज आय में अचानक वृद्धि होगी। परिवार में शांति रहेगी। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। पद में वृद्धि होगी।

मीन – आज अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो सफलता मिलने की संभावना अधिक है। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...