1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 जनवरी 2024 का राशिफल: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन है खास, जानिए क्या कहते हैं सितारे?

18 जनवरी 2024 का राशिफल: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन है खास, जानिए क्या कहते हैं सितारे?

आज का राशिफल जानिए...क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

18 जनवरी 2024 का राशिफल: गुरुवार यानी 18 जनवरी का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों की आज रुके हुए कार्यों में किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

मेष – आज का दिन उत्साह पूर्वक व्यतीत होगा। किसी नई चीज या योजना के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप कुछ नया करते हैं।

वृष – आज का दिन आपके लिए बहुत ही खुशी भरा रहेगा। आज मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। आज लाभ के सारे द्वार खुले रहेंगें।

मिथुन – आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर में स्वजनों का आना-जाना लगा रहेगा। करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

कर्क – व्यवसाय में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। करीबी दोस्त की मदद आपको कोई फायदेमंद सौदा करने में मदद करेगी।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

सिंह – आज काम के सिलसिले में आपका दिन बेहतर रहेगा और कारोबार से अच्छे मुनाफे की उम्मीद की जा सकती है।

कन्या – आज दिन शानदार रहेगा। आज रुके हुए कार्यों में किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन में अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा।

तुला – आज कुछ नए लोग भी आपके काम से जुड़ सकते हैं। आज कोई बड़ा काम करने की प्रबल इच्छा रहेगी।

वृश्चिक – परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो भी दिन अनुकूल रहेगा।

धनु – आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। रास्ते में किसी घनिष्ठ मित्र से मुलाकात होगी। अचानक कहीं से धन लाभ होगा।

पढ़ें :- 09 मार्च 2026 का राशिफल : मेष, धनु और कुंभ राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें आपके लिए दिन कैसा रहेगा?

मकर – आज कीमती सामान सुरक्षित रखें। बनते कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। सोच सकारात्मक रखें और काम करने का तरीका बदलें।

कुम्भ – आज पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं आज आराम से रहेंगे और अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मीन – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...