1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 19 जनवरी 2024 का राशिफलः शुक्रवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

19 जनवरी 2024 का राशिफलः शुक्रवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

आज का राशिफल जानिए...क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

19 जनवरी 2024 का राशिफलः शुक्रवार यानी 19 जनवरी का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोग आज कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

मेष – व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है।

वृष – आज कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।

मिथुन – आज सुख के साधन प्राप्त होंगे। आज नई योजना बनेगी। आज तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

कर्क – आज धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती के दिन करें सुंदरकांड का पाठ,  महाउपाय से दूर होंगे संकट

सिंह – आज कुसगंति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं।

कन्या – आज शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। आज लेन-देन में सावधानी रखें। आज चिंता तथा तनाव रहेंगे।

तुला – शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी।

वृश्चिक – व्यापार से लाभ होगा। आज नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

धनु – राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

पढ़ें :- Bhaumvati Amavasya 2026 :  भौमवती अमावस्या पितरों के तर्पण के लिए श्रेष्ठ , जानें डेट और शुभ मुहूर्त

मकर – प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कुम्भ – चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

मीन – आज निवेश शुभ रहेगा। आज व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। आज किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...