1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 25 जनवरी 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, जानिए गुरुवार का अपना राशिफल

25 जनवरी 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, जानिए गुरुवार का अपना राशिफल

आज का राशिफल जानिए...क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

25 जनवरी 2024 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों के सभी काम सुचारु रूप से पूर्ण होंगे।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

मेष – आज कार्यक्षेत्र में मनमाफिक परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं।

वृष – आय के नये स्रोत बन सकते हैं। सभी काम सुचारु रूप से पूर्ण होंगे। आज आपकी आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है।

मिथुन – कारोबार के लिये आपको समय निकालना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

कर्क – आज मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम होंगे।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

सिंह – वैवाहिक सम्बन्धों में अनबन होने की आशंका है। बातचीत के दौरान सावधानी रखनी चाहिये। कुछ मित्र आपके प्रति ईर्ष्या भाव रख सकते हैं।

कन्या – सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। प्रेमी जन के साथ रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।

तुला – आपका काफी अच्छा प्रदर्शन होगा। आज कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित होने वाले हैं। जीवनसाथी से आपको प्रेरणा मिलेगी।

वृश्चिक – आज आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। निजी मामलों को बाहरी लोगों से शेयर न करें।

धनु – आज यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। अपनी भावनाओं को सभी के समक्ष व्यक्त न करें।

पढ़ें :- 09 मार्च 2026 का राशिफल : मेष, धनु और कुंभ राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें आपके लिए दिन कैसा रहेगा?

मकर – कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। उच्च अधिकारियों से प्रशन्सा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे।

कुम्भ – परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। समाज के कार्यों में आप रुचि लेंगे। बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिये।

मीन – पढ़ाई में मेहनत को लेकर परेशानी होगी। बुरे लोगों की संगत से आपको बचना चाहिये। आज अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...