1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 07 मार्च 2024 का राशिफलः आज व्यापार से लाभ होगा और घर में शांति का माहौल बना रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

07 मार्च 2024 का राशिफलः आज व्यापार से लाभ होगा और घर में शांति का माहौल बना रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

आज का राशिफल 07 मार्च 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

07 मार्च 2024 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों को आकस्मिक धन लाभ मिलने के संकेत हैं।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

मेष – आज मन बेचैन रहने की संभावना है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। शब्दों का चुनाव सही तरीके से करें अन्यथा रिश्तों में दूरियां बढ़ जाएगी।

वृष – आकस्मिक धन लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी भी बात को सार्वजनिक करने से बचें अन्यथा लाभ की जगह नुकसान होने की संभावना है।

मिथुन – आज घरवालों की याद आ सकती है। आज भावुक भी रह सकते हैं। ऐसे में किसी अपने के साथ बातचीत करेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी।

कर्क – आज का उत्तम है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा तथा ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

सिंह – आज का दिन अच्छा है धन लाभ होगा। मन शांत रहेगा तथा नए-नए विचार मन में आएंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या – आज पार्टनर के प्रति ईर्ष्या की भावना हावी हो सकती है और आप उन पर नियंत्रण रखने का प्रयास करेंगे।

तुला – आज आर्थिक दृष्टि से आज के दिन कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है। आज कई नए कार्य बनेगें।

वृश्चिक – घर के किसी सदस्य को नज़र लग सकती है जिससे माहौल अशांत रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज सभी की नज़र अवश्य उतार लें।

धनु – आज भाई व बहन के बीच झगड़ा होने की संभावना है। यह झगड़ा किसी सामान्य बात से शुरू होगा। धैर्य बनाकर रखें।

पढ़ें :- 09 मार्च 2026 का राशिफल : मेष, धनु और कुंभ राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें आपके लिए दिन कैसा रहेगा?

मकर – आज किसी मित्र के साथ सकारात्मक बातचीत करेंगे तो बेहतर रहेगा। आज व्यापार से लाभ होगा घर में शांति का माहौल बना रहेगा।

कुम्भ – आज अपने प्रेमी के प्रति असंतोष की भावना पनप सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण मतभेद उत्पन्न होगा।

मीन – पारिवारिक जीवन और काम में सामंजस्य बैठाने का प्रयास करेंगे लेकिन काम के अत्यधिक बोझ के कारण ऐसा कर नहीं पाएंगे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...