1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 13 मार्च 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, इनको मिलेगा किस्मत का साथ

13 मार्च 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, इनको मिलेगा किस्मत का साथ

आज का राशिफल 13 मार्च 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

13 मार्च 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, सिंह राशि के लोगों को आज लाभ मिल सकता है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

मेष – रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपको किस्‍मत का साथ मिलेगा।

वृष – आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज कोई इच्‍छा पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी।

मिथुन – व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप लोन चुकाने में सफल होंगे। किसी से पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें।

कर्क – आज नए संबंधों में स्थायित्व आएगा। आज राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

सिंह – आज लाभ का दिन है। आज रुके कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के लोगों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा।

कन्या – आज आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपकी कारोबार से जुड़ी योजनाएं पूर्ण होंगी। समय ठीक चल रहा हैं।

तुला – आज लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकि पहलुओं पर गंभीरतरपूर्वक विचार करें।

वृश्चिक – आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

धनु – आज कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीद करनी पड़ सकती है।

पढ़ें :- 09 मार्च 2026 का राशिफल : मेष, धनु और कुंभ राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें आपके लिए दिन कैसा रहेगा?

मकर – आज लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए भाग्‍य और विकास से भरा होगा।

कुम्भ – दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृदि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है। आपको आज हर मामले में लाभ होगा।

मीन – आज आपको मान सम्‍मान की प्राप्ति होगी और कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।खोया हुआ धन और रुका पैसा आपको मिल सकता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...