1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

आज का राशिफल 13 मई 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के लोगों की आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

मेष – वाणी और क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जातक कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी काम में मन नहीं लगेगा ।व्यापार लाभदायक रहेगा। बाहर ना जाए।

वृष – आज बिजनेस में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।

मिथुन – आज दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

कर्क – आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सिंह – आज पुराना धन वापस मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जातक को लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

कन्या – आज मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा।

तुला – आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आज कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी।

वृश्चिक – आज आय में निश्चितता रहेगी। बाहर ना जाए। परिवार का ख्याल रखें। किसी अपने का खोने का दुख असहनीय रहेगा।

धनु – आज अपना हर काम पूरा करेंगे। आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए आपको यह सोचना पड़ेगा कि धन किस तरह कमाया जाय।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

मकर – किसी दोस्त से मन की बात करेंगे। आपकी किसी बात से कोई नाराज हो सकता है। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक रखें।

कुम्भ – आज युवा समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े हैं,उन्हें क्रियाशील रहना चाहिए। आज गृहस्थ जीवन में कुछ दिक्कत हो सकती हैं।

मीन – आज काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आज का दिन पैसों को देने वाला होगा, जिससे आप को खुशी होगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...