1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 अगस्त 2025 का राशिफलः इन राशियों पर आज बरसेगी कृपा, नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के साथ धन लाभ के बन रहे योग

29 अगस्त 2025 का राशिफलः इन राशियों पर आज बरसेगी कृपा, नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के साथ धन लाभ के बन रहे योग

आज का राशिफल 29 अगस्त 2025

By शिव मौर्या 
Updated Date

29 अगस्त 2025 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, सिंह राशि के लोगों की ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

मेष – आज भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी होगी।

वृषभ – धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। परिवार में मधुर वातावरण रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

मिथुन – आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई योजनाएं लाभकारी रहेंगी। यात्रा से फायदा होगा।

कर्क – आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

सिंह – आज आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या – आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

तुला – आज का दिन संबंधों के लिए अच्छा है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज खर्चों पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक – आज कैरियर में प्रगति होगी। प्रियजनों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश से लाभ मिलेगा।

धनु – धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी बड़े निर्णय का समय है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का अवसर मिल सकता है।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

मकर – आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार आ सकता है। यात्रा के योग हैं।

कुंभ – आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नया व्यवसायिक अवसर मिल सकता है। आज धन संबंधी लाभ होगा।

मीन – आज पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। कला और रचनात्मकता में निखार आएगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...