1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 15 फरवरी 2023 का राशिफल : सूर्य की तरह चमकेगा इनका भाग्य, पढ़ें अपनी राशि का हाल

15 फरवरी 2023 का राशिफल : सूर्य की तरह चमकेगा इनका भाग्य, पढ़ें अपनी राशि का हाल

Horoscope of February 15, 2023 : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों का बहुत बड़ा महत्व होता है। हर सुबह प्रतिदिन लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा? दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) हर दिन का घटनाओं का फलित होता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope of February 15, 2023 : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों का बहुत बड़ा महत्व होता है। हर सुबह प्रतिदिन लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा? दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को बुधवार के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। राशिफल ( Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

मेष राशि (Aries)
इस राशि के जातकों के काम में तेजी का योग बन रहा है। आज के दिन किसी नये काम को लेकर फैसला कर सकते हैं। बुधवार के दिन कारोबार में आप कुछ बड़े और जरूरी निर्णय लेंगे। कोर्ट के मामले पर फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।  धन लाभ का योग बन रहा है।

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लिए का आज दिन तनाव हो सकता है। जिसके चलते आप परेशान होंगे। बुधवार के दिन सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें। लगन और परिश्रम से काम करें। किसी को अपशब्द कहने से बचें। आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें।

मिथुन राशि (Gemini)
आज आपसे गलतियों से बचने का प्रयास करें। अचानक धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। दिखावे के चक्कर में धन खर्च न करें। छात्रों की एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। आज के दिन किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

पढ़ें :- 28 मार्च 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

इस राशि के जातक किसी सहयोगी के अड़ंगे से दफ्तर में आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। निर्माण कार्यों को लेकर थोड़ी परेशानियां आने की सम्भावना है। किसी विवाद में दखल देकर अपना समय बर्बाद न करें। आज नये कार्यों की शुरुआत करना ठीक नहीं है। 

सिंह राशि (Leo)
आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। दफ्तर में काम का दबाव रहेगा। मित्रों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। संतान को लेकर चिन्ता दूर होगी। लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। महत्वपूर्ण व्यापारिक अनुबंध होने की सम्भावना बन रही है। कारोबार की परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि (Virgo)
बुधवार  के दिन आप नये काम को पूरा करने को लेकर आप तत्पर रहेंगे। प्रेम प्रसंग काफी रोमांटिक रहेगा। कार्यक्षेत्र का विवाद दूर होने की संभावना है व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी। तनाव दूर होगा।

तुला राशि (Libra)
बुधवार  का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक आयोजनों में आप भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से आपको बचने की आवश्यकता है। वरिष्ठ लोगों का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव दूर होगा। छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

पढ़ें :- राशिफल 04 मार्च 2024 : सिद्धि योग में शिव कृपा से इन 5 राशियों को मिलेगा जबर्दस्‍त धन लाभ, कारोबार में होगी तरक्‍की

परिवार में कलह का वातावरण हो सकता है। निवेश के मामले में थोड़े कमजोर रहेंगे। युवाओं को अपने करियर की चिन्ता हो सकती है। कारोबार में नया प्रयोग न करें। अनैतिक कार्यों के कारण दिक्कत होगी। सेहत को लेकर सावधानी रखें।

धनु राशि ( Sagittarius)
आज के दिन लाइफ पार्टनर के व्यवहार से आप खुश रहेंगे। कारोबार में आ रही कुछ महत्वपूर्ण गलतियों को दूर करने में आसानी होगी। काम्पीटिशिन में कामयाबी मिल सकती है। सरकारी कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी।

मकर राशिफल (Capricorn)
प्रबुद्ध लोगों की सलाह से आपको फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी। छात्र पढ़ाई के साथ ही दूसरे काम करने पर विचार सकते हैं। अपने निजी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उलाहना न करें। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि ( Aquarius )

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जरूरी निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। प्रेम सम्बन्धों के मामले में थोड़े परेशान रहेंगे। आज आप यात्रा पर जाएंगे।

 मीन राशि (Pisces)
अदालती मामलों में आज आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक कलह निपटारा होगा। बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। यात्रा कर सकते हैं। अज्ञात लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें।

पढ़ें :- 01 मार्च 2024 का राशिफल : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का हाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...