HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली में भीषण हादसा , दो की चाकू मारकर हत्या, पांच घायल

दिल्ली में भीषण हादसा , दो की चाकू मारकर हत्या, पांच घायल

दिल्ली के मुंडका इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं | जिसमेँ दो लोगों कि मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हो गए |

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: दिल्ली के मुंडका इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं | जिसमेँ दो लोगों कि मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हो गए |

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

दिल्ली पुलिस को बुधवार दोपहरछुरा घोंपने और एक व्यक्ति की मौत के संबंध में फोन आए। फोन मुंडका इलाके से आया था।

कहा जा रहा है कि पुलिस ने कहा कि झगड़ा फ्रेंड्स एन्क्लेव मुंडका के गली नंबर 14 निवासी सोनू और अभिषेक के बीच हुआ था।
इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू पर हमला किया और उसे चाकू मार दिया और बीच-बचाव करने वालों को भी घायल कर दिया।

कुल सात लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
सोनू और नवीन को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया,दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज किया जा रहा है और जांच की जा रही है। मौके पर क्राइम व एफएसएल टीम को बुलाया गया।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...