1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ये तो लैंड-यूज़ बदलने जैसी हेराफेरी का घपला है…भाजपा सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

ये तो लैंड-यूज़ बदलने जैसी हेराफेरी का घपला है…भाजपा सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, पिछली सपा सरकार में जो ज़मीन इलाहाबाद में रिहायशी या जो ज़मीन आगरा में पर्यटन-कला आदि के लिए निश्चित करके आवंटित की गयी थी, उसी को घुमा-फिराकर उद्योगों को दिया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, पिछली सपा सरकार में जो ज़मीन इलाहाबाद में रिहायशी या जो ज़मीन आगरा में पर्यटन-कला आदि के लिए निश्चित करके आवंटित की गयी थी, उसी को घुमा-फिराकर उद्योगों को दिया जा रहा है।

पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उप्र की भाजपा सरकार के लाखों-करोड़ों के निवेश के दावे कितने खोखले हैं ये बात इस तथ्य से साबित होती है कि उन्होंने कोई भी नई ज़मीन न तो औद्योगिक विकास के लिए चिन्हित करी है और न ही घोषित करी है बल्कि पिछली सपा सरकार में जो ज़मीन इलाहाबाद में रिहायशी या जो ज़मीन आगरा में पर्यटन-कला आदि के लिए निश्चित करके आवंटित की गयी थी, उसी को घुमा-फिराकर उद्योगों को दिया जा रहा है।

पढ़ें :- अयोध्या बनेगी देश की अग्रणी सोलर सिटी, 70 हजार में लगेगा 1 किलोवाट सोलर प्लांट, 45 हजार सब्सिडी देगी सरकार : महापौर

उन्होंने आगे कहा, ये तो लैंड-यूज़ बदलने जैसी हेराफेरी का घपला है। यही झूठी भाजपाई राजनीति का सबसे बड़ा सच है कि भाजपाई दावों के आधार में कोई भी ज़मीन नहीं होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...