1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. How to make Aam Panna at home: आम के सीजन में गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाएगा और जुबान का स्वाद बढ़ाएगा आम पना, ये है बनाने का तरीका

How to make Aam Panna at home: आम के सीजन में गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाएगा और जुबान का स्वाद बढ़ाएगा आम पना, ये है बनाने का तरीका

चिलचिलाती गर्मी का मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरुरी है। प्यास भी खूब लगती है ऐसे में घरों में शरबत, लस्सी जैसी चीजों को अधिकतर पीना पसंदा किया जाता है। आम के सीजन में आम पने की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। पीने बेहतरीन खट्टा हल्का चीखा आम पना लोगो को खूब भाता है। अगर आप घर पर आम पना बनाने कीसोच रहे हैं तो ये है बनाने का तरीका।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

चिलचिलाती गर्मी का मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरुरी है। प्यास भी खूब लगती है ऐसे में घरों में शरबत, लस्सी जैसी चीजों को अधिकतर पीना पसंदा किया जाता है। आम के सीजन में आम पने की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है।

पढ़ें :- बीजद के राज्यसभा नेता पद से सस्मित पात्रा ने दिया इस्तीफा, नवीन पटनायक ने किया स्वीकार

पीने बेहतरीन खट्टा हल्का चीखा आम पना लोगो को खूब भाता है। साथ ही गर्मी और लू से भी बचाता है। आप घर पर आम पना बनाने की सोच रहे हैं तो ये है बनाने का तरीका।

कच्चे आम का पन्ना बनाने के लिए सामग्री

2-3 मीडियम कच्चे आम
2 छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च
100- 150 ग्राम चीनी
3 चम्मच पुदीना की पत्तियां
स्वादानुसार काला नमक
कच्चे आम का पन्ना बनाने की रेसिपी

कच्चे आम का पन्ना बनाने के लिए आम को धोकर किसी बर्तन में उबलने के लिए रख दें। आप चाहें तो कुकर या किसी खुले बर्तन में आम को उबाल सकते हैं। वैसे कच्चे आम का पन्ना बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आम को धो लें और इन्हें छील कर गुठली से गूदा निकाल लें। अब इस गूदे को 1-2 कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दें।

पढ़ें :- Cough Syrup Case : कफ सिरप कांड के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

इस पल्प को ठंडा होने पर मिक्सी में डालकर चीनी, काला नमक और पुदीने की पत्तियों डालकर पीस लें। अब इस पिसे हुए पल्प में करीब 1 लीटर ठंडा पानी मिला लें। इस पानी को छान लें और इसमें काली मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर मिला दें। तैयार कच्चे आम के पन्ना में आइस क्यूब्स डालकर सर्व करें। पुदीना की पत्तियों से सजाकर आम पन्ना सर्व करें। आप इस आम पन्ना को फ्रिज में रख कर 3-4 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...