1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘मैं मोदी का करियर खत्म नहीं करना चाहता’ अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर प्रधानमंत्री को आगे आकर देना चाहिए जवाब : कांग्रेस

‘मैं मोदी का करियर खत्म नहीं करना चाहता’ अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर प्रधानमंत्री को आगे आकर देना चाहिए जवाब : कांग्रेस

भारत और अमेरिकी ट्रे़ड डील (India-US Trade Deal) फ्रेम वर्क जारी होने के बाद से सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और अमेरिकी ट्रे़ड डील (India-US Trade Deal) फ्रेम वर्क जारी होने के बाद से सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रंप कह रहे हैं कि मोदी एक महान व्यक्ति हैं। और वह ट्रंप से प्यार करते हैं। खैर मैं प्यार शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता। मैं मोदी का राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले-अब खेला बंद और विकास होगा शुरू, बंगाल की डेमोग्रॉफी को बदलना चाहते हैं वोटबैंक के सौदागर

इसी बीच मध्यप्रदेश  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Congress State President Jitu Patwari) ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का यह दावा कि वह भारतीय पीएम मोदी (PM Modi)  का राजनीतिक करियर खत्म कर सकते थे, एक बहुत ही चिंताजनक बयान है। जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि एक ऐसे ट्रेड डील के तुरंत बाद, जिसने भारत के हितों से समझौता किया, यह गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि क्या ट्रंप ने पीएम मोदी (PM Modi) पर दबाव डालकर ट्रेड डील पर साइन करवाए? क्या एपस्टीन फाइलों (Epstein Files) में प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों के नाम होने की वजह से ट्रंप उनका करियर खत्म कर सकते थे? क्या प्रधानमंत्री किसी दबाव में हैं, और क्या अब PMO अमेरिकी राष्ट्रपति चला रहे हैं? जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि ट्रेड डील और एपस्टीन फाइलों (Epstein Files) दोनों पर प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों की चुप्पी गंभीर चिंताएं पैदा करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को आगे आकर जवाब देना चाहिए।

नरेंद्र मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड हैं

कांग्रेस पार्टी भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद लगातार पीएम पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नरेंद्र मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड हो चुके हैं। उन्होंने पोस्ट करते हुए पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर साझा की।

डॉ. कंचना यादव बोलीं- मैं देश नहीं झुकने दूँगा कहां गया यह डायलॉग?

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल और गैस सप्लाई को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले-'ईंधन भरने अमेरिका आ रहे जहाज'

राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता डॉ. कंचना यादव ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि मैं मोदी का राजनीतिक करियर खत्म नहीं करना चाहता। अब तो हमारे देश के प्रधानमंत्री जवाब दे दें। जवाब न देना कायरता की निशानी है, वो देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मैं देश नहीं झुकने दूँगा कहां गया यह डायलॉग?

पढ़ें :- बिहार BJP कोर कमेटी की बैठक रद्द, सूबे का अगला मुख्यमंत्री कौन फंसा बड़ा पेच ? अब केन्द्रीय पर्यवेक्षक सुलझाएंगे मामला

ट्रंप मोदी को ब्लैकमेल कर रहा?

पढ़ें :- स्वदेशी तकनीक से संचार क्रांति की ओर अग्रसर भारत , विकसित भारत निर्माण में BSNL की महत्वपूर्ण भूमिका : केशव प्रसाद मौर्य

लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने वारयल वीडियो को X पर पोस्ट करते हुए लिखा, क्या डोनाल्ड ट्रम्प मोदी को ब्लैकमेल कर रहा है? मोदी जी, इस आदमी को डांट दीजिए। इसे बताइये कि आप फकीर हैं। आपका राजनीतिक करियर खराब करना इसके वश की बात नहीं है। आज ही डांटियेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...