1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. आख़िरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा, इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कर रहा हूं…वायरल पत्र के बाद बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

आख़िरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा, इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कर रहा हूं…वायरल पत्र के बाद बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स (ट्वीट) पर वायरल पत्र शेयर करते हुए​ लिखा कि, '' भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। मैंने १९७१ में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर जुड़ा था और जीवन की आख़िरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कर रहा हूं''।

By शिव मौर्या 
Updated Date

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh)  का पत्र वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ ही देर में उन्होंने इसका खंडन कर दिया। उन्होंने इस वायरल पत्र के पीछे भाजपा का हाथ बताते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही।

पढ़ें :- प्रियंका गांंधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh)  ने एक्स (ट्वीट) पर वायरल पत्र शेयर करते हुए​ लिखा कि, ” भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। मैंने १९७१ में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर जुड़ा था और जीवन की आख़िरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कर रहा हूं”।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

बता दें कि, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस ने आज 144 प्रत्याशियों के नामों का भी एलान किया है। इस एलान के बाद दिग्विजय सिंह का ये पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...