HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IAS Officers Transferred : चित्रकूट व कन्नौज के जिलाधिकारी बदले,जानें किसको कहां मिली तैनाती?

IAS Officers Transferred : चित्रकूट व कन्नौज के जिलाधिकारी बदले,जानें किसको कहां मिली तैनाती?

IAS Officers Transferred : उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर से पांच आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट से हटाकर कन्नौज के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

IAS Officers Transferred : उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर से पांच आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट से हटाकर कन्नौज के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

पढ़ें :- अब्दुल्ला, मुफ्ती और नेहरू-गांधी प​रिवार ने कश्मीर का नुकसान किया : जेपी नड्डा

आईएएस शुभ्रांत कुमार शुक्ला को कन्नौज के जिलाधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है। वह अभी तक चित्रकूट के जिलाधिकारी थे। बरेली नगर निगम के नगर आयुक्त रहे अभिषेक आनंद को जिलाधिकारी चित्रकूट के पद पर तैनाती दी गई है।

इसी तरह, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश को आबकारी विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। खेमपाल सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है। वह अभी तक सहकारिता विभाग में अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक के पद पर नियुक्त थे।

आईएएस निधि गुप्ता वत्स को बरेली नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह अभी तक आबकारी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

पढ़ें :- Tirupati Laddu Row : आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 'सर पूरा देश आपकी ओर देख रहा है...'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...