1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. द्रौपदी राष्ट्रपति है तो पांडव?, इस विवादित बयान पर राम गोपाल वर्मा ने मांगी माफ़ी, कहा- दुनिया को भारत पर गर्व होगा ..जय भाजपा

द्रौपदी राष्ट्रपति है तो पांडव?, इस विवादित बयान पर राम गोपाल वर्मा ने मांगी माफ़ी, कहा- दुनिया को भारत पर गर्व होगा ..जय भाजपा

बालीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) पर राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के खिलाफ एक विवादित ट्वीट के चलते मुकदमा दर्ज किया गया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Ram Gopal Varma controversial statement: बालीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) पर राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के खिलाफ एक विवादित ट्वीट के चलते मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- Video: हीरामंडी स्क्रीनिंग में रेखा ने ऋचा चड्ढा को आशीर्वाद दिया, बेबी बंप पर किस करते कही ये बात

आपको बता दें कि राम गोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) पर आइटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

पढ़ें :- Video: पैपराजी पर भड़के जूनियर एनटीआर, कहा -ओए! इसे वापस रखो...

राम गोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) ने 22 जून को राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Presidential candidate Draupadi Murmu) पर विवादित टिप्पणी की थी उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि अगर द्रौपदी राष्ट्रपति है, तो पांडव कौन है, उससे भी जरूरी यह की कौरव कौन है।

इस ट्वीट पर बीजेपी सहित कई पार्टियों ने आपत्ति जताई थी। हालांकि, इस ट्वीट के बाद राम गोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) मांफी भी मांग ली थी।

पढ़ें :- PM Modi के 'मुस्लिमों के ज्यादा बच्चे' वाले बयान का लारा ने किया था समर्थन, भड़के ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को कहा बुड्डी

मांफी मांगने के बाद राम गोपाल वर्मा ने द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की तारीफ करते हुए लिखा, इस अतुलनीय प्रतीक, अत्यंत सम्माननीय ‘द्रौपदी’ (Draupadi Murmu) नाम की राष्ट्रपति होने के नाते, यह है कि पांडव और कौरव दोनों अपनी लड़ाई भूल जाएंगे और एक साथ उनकी पूजा करेंगे और फिर महाभारत को नए भारत में फिर से लिखा जाएगा और दुनिया को भारत पर गर्व होगा ..जय भाजपा ।

उन्होंने आगे लिखा, ‘माननीय द्रौपदी जी पर किए गए व्यापक शोध, उनकी आंखों की तीव्रता और उनकी मुस्कान और चेहरे की आकृति दोनों की गहराई का अध्ययन करने के बाद, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह पूरी दुनिया में अब तक की सबसे महान राष्ट्रपति होंगी। थैंक यू बीजेपी।’

 

पढ़ें :- Shruti Haasan Breakup: शांतनु और श्रुति की शादी के खुलासे के बाद एक्ट्रेस का हुआ ब्रेकअप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...