1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Hair care in rainy season: बारिश के मौसम में अधिक झड़ रहे है बाल, तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

Hair care in rainy season: बारिश के मौसम में अधिक झड़ रहे है बाल, तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

अधिकतर लोगो के बारिश के मौसम में बाल अधिक झड़ने लगते है।बारिश में बालों से संबंधित कई समस्याएं होती है। क्योंकि स्कैल्प पर जमा पसीना और बारिश का पानी की वजह से बालों में चिपचिपापन होने लगता है। बाल झड़ने लगते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Hair care in rainy season: अधिकतर लोगो के बारिश के मौसम में बाल अधिक झड़ने लगते है।बारिश में बालों से संबंधित कई समस्याएं होती है। क्योंकि स्कैल्प पर जमा पसीना और बारिश का पानी की वजह से बालों में चिपचिपापन होने लगता है। बाल झड़ने लगते है।

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

बारिश के मौसम में हवा में अधिक नमी होती है, जिसके कारण बाल जल्दी गंदे और चिपचिपे हो जाते हैं। इससे बचने के लिए लोग नॉर्मल दिनों की तुलना में ज्यादा बार शैंपू करते हैं, जो आपके बालों की नमी को छीन सकता है। इसकी वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में, बहुत से लोग हेयर फॉल को रोकने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

मेथी का हेयरपैक बनाने के लिए एक चम्मच मेथी दाना, एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच दही की जरुरत होगी। सबसे पहले एक चम्मच मेथी दाना को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में दही और नारियल तेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें।

अब इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे करीब 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें।

बालों के लिए अंडे का हेयर पैक भी लगा सकती है। एक अंडा, एक चम्मच शहद और एक चम्मच ऑलिव ऑयल की जरुरत होगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में अंडा फेंट लें। अब इसमें शहद और जैतून का तेल मिलाएं। इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मास्क को बालों की लंबाई और जड़ों में लगाएं। करीब 30-40 मिनट बाद बालों को धो लें।

पढ़ें :- Nepal Petrol Crisis : नेपाल में अब दो दिन का साप्ताहिक अवकाश घोषित, सरकारी दफ्तरों में नया टाइम लागू

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...