HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी जी सही में मणिपुर के बारे में कुछ सोचते हैं तो सबसे पहले अपने मुख्यमंत्री को बर्ख़ास्त कीजिएः मल्लिकार्जुन खरगे

मोदी जी सही में मणिपुर के बारे में कुछ सोचते हैं तो सबसे पहले अपने मुख्यमंत्री को बर्ख़ास्त कीजिएः मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल पूछे हैं। कांग्रेस अध्यख ने कहा कि, ऐसी ख़बर चल रही है कि, आख़िरकार मणिपुर पर गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी जी से बात की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मणिपुर में बीते एक महीने से ज्यादा समय से हिंसा जारी है। हिंसा को पूरी तरह से रोकने में सरकार विफल साबित हो रही है। इसको लेकर विपक्षी दल भी लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने केंद्र सरकार (Central government) पर निशाना साधते हुए कई सवाल पूछे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, ऐसी ख़बर चल रही है कि, आख़िरकार मणिपुर पर गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी जी से बात की है।

पढ़ें :- आरक्षण का आधार धर्म नहीं बल्कि सामाजिक पिछड़ापन होता है...लालू यादव का पीएम मोदी पर निशाना

पिछले 55 दिनों से मोदी जी ने मणिपुर पर एक शब्द नहीं कहा। पूरा देश उनकी ‘मणिपुर की बात‘ सुनने का इंतज़ार कर रहा है। साथ ही उन्होंने मांग की है अगर मोदी जी सही में मणिपुर के बारे में कुछ भी सोचते हैं तो सबसे पहले अपने मुख्यमंत्री को बर्ख़ास्त कीजिये। उग्रवादी संगठनों व असामाजिक तत्वों से चुराए हुए हथियार ज़ब्त करें।

साथ ही सभी पक्षों से बातचीत शुरू करें और साझा राजनैतिक रास्ता निकाला जाएं। सुरक्षा बलों की मदद से ब्लॉकेड ख़त्म करे। राष्ट्रीय राजमार्गों को खोलकर और सुरक्षित रखकर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रभावित लोगों के लिए राहत, पुनर्वास और आजीविका का पैकेज बिना देरी किए तैयार किया जाना चाहिए। घोषित राहत पैकेज अपर्याप्त है। भाजपा और मोदी सरकार का कोई भी प्रोपेगेंडा, मणिपुर हिंसा में उनकी घोर विफलताओं पर पर्दा नहीं डाल सकता।

 

पढ़ें :- Mainpuri Lok Sabha Seat Election 2024 : मैनपुरी में भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हुआ पथराव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...