डिंपल यादव ने कहा कि, जब किसी देश की महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो देश आगे बढ़ता है। लेकिन, आज उल्टा हो रहा है। महिलाओं के साथ गलत भी हो रहा है और घटनाओं को दबाया भी जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी केस का उदाहरण भी दिया। साथ ही सभी महिलाओं को अपने दम पर आगे बढ़ने का हौसला दिया।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर भविष्य में नारी समृद्धि सम्मान योजना शुरू करने का काम करेंगे जिसमें महिलाओं को 40 हजार रुपया साल का देने का काम करेंगे। दरअसल, सपा मुख्यालय में महिला सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव मौजूद रहे। इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को ‘मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
इस दौरान सांसद डिंपल यादव ने कहा कि, जब किसी देश की महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो देश आगे बढ़ता है। लेकिन, आज उल्टा हो रहा है। महिलाओं के साथ गलत भी हो रहा है और घटनाओं को दबाया भी जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी केस का उदाहरण भी दिया। साथ ही सभी महिलाओं को अपने दम पर आगे बढ़ने का हौसला दिया।
वहीं, दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि, अगर स्त्रियों की स्थिति की जानकारी हो जाए तो पूरे समाज की स्थिति पता चल जाती है। भारत में महिलाओं की बहुत खराब स्थिति है। उन्होंने आगे कहा, अगर ये कैमरे अपनी जिम्मेदारी निभाने लगे तो अपने आप सत्ता परिवर्तन हो जाएगा। जहां बोलने लिखने या आंदोलन करने पर पाबंदी है, लेकिन जब लोग बूथ पर जाएंगे तो इस सरकार का पता नहीं चलेगा।
"भविष्य में नारी समृद्धि सम्मान योजना शुरू करने का काम करेंगे जिसमें महिलाओं को 40 हजार रुपया साल का देने का काम करेंगे।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/GCsnjS4fto
पढ़ें :- सैफई मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक मामला, मानसिक मरीज से दुष्कर्म, 5 माह की गर्भावस्था से खुलासा
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 22, 2026
उन्होंने आगे कहा कि, डायल 100 में कॉल रिसीव करने के लिए उस समय हम लोगों ने पुरुषों को नहीं महिलाओं को रखा था क्योंकि वो दुख और तकलीफ समझतीं हैं। वो किसी से व्यावहार खराब नहीं करती हैं, इसलिए हम लोगों ने 100 योजना में उन्हें शामिल किया था। साथ ही कहा, आने वाले समय में हम लोग रानी लक्ष्मी जी के नाम पर योजना शुरू कर के महिलाओं को सम्मान देने का काम करेंगे। भविष्य में नारी समृद्धि सम्मान योजना शुरू करने का काम करेंगे जिसमें महिलाओं को 40 हजार रुपया साल का देने का काम करेंगे।
कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर कसा तंज
इस दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, असली विस्तार सरकार का और विकास का होगा 27 में, इनका विस्तार तो रूठों को मनाने वाला है। जब बजट पूरा खर्च हो गया है तब मंत्री बनेंगे। सुनने में आ रहा है कि कई विभागों का बहुत जल्दी जल्दी बजट स्वीकृत हो रहा है।
ग्रीन कॉरिडोर पर तंज
अखिलेश यादव ने कहा, देश के रक्षा मंत्री तो अच्छा काम करना चाहते होंगे, लेकिन मुख्यमंत्री जी ने ग्रीन कॉरिडोर नहीं, बर्बाद कॉरिडोर बनाया है। पीडेस्ट्रियन को चलने की जगह ही नहीं है, ये मानक के खिलाफ सड़क डिजाइन हुई है।