कई लोगो को कब्ज और पेट से संबंधित तमाम समस्याएं जैसे गैस, पेट में सूजन, अपच से परेशान रहते है। जिसकी वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए फाइबर फूड्स का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
कई लोगो को कब्ज और पेट से संबंधित तमाम समस्याएं जैसे गैस, पेट में सूजन, अपच से परेशान रहते है। जिसकी वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए फाइबर फूड्स का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
आजकल लोग हेल्दी की जगह फास्ट फूड चाउमिन, पिज्जा, बर्गर जैसी अनहेल्दी चीजों को खाना अधिक पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जो फाइबर से भरपूर हैं। जिसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है। जैसे ब्रोकोली अधिकतर लोगो की फेवरेट होती है। यह फाइबर से भरपूर होती है।
इतना ही नहीं ब्रोकली में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। ऐसे में ब्रोकली का सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। इसे कच्चा या पकाकर खाया जा सकता है। पालक भी पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। पालक में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, बल्कि यह फाइबर का भी अच्छा सोर्स है। पालक में पाया जाने वाला फाइबर पाचन को बेहतर करता है और आंतों में संक्रमण की संभावना को कम करता है।
पालक का सेवन करने से पेट में सूजन और गैस की समस्याएं भी कम होती हैं। गाजर में भी फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होती है। यह पाचन तंत्र को सही तरीके से कार्य करने में मदद करता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इसे रायता या कच्चे रूप में खाया जा सकता है।
मटर में प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह आंतों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह कब्ज को दूर करने में मदद करता है और पेट की सफाई करता है। शिमला मिर्च में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिसके कारण इसे डाइजेशन के लिए बेहतरीन फूड माना जाता है। इसके अलावा यह पेट में एक तरह के एसिड को बनाता है, जो अल्सर से बचाव करता है।