1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Pimples and acne: चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने से हैं परेशान, तो ट्राई करें ये होममेड फेसपैक, कई स्किन प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा

Pimples and acne: चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने से हैं परेशान, तो ट्राई करें ये होममेड फेसपैक, कई स्किन प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा

कई लोगो को चेहरे पर पिंपल्स, मुंहासें और इसके दाग धब्बें की समस्या होती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए बाजार के ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर दवाएं तक कर डालते हैं पर इनसे छुटकारा नहीं मिलता है।

Homemade face packs to get rid of pimples and acne: कई लोगो को चेहरे पर पिंपल्स, मुंहासें और इसके दाग धब्बें की समस्या होती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए बाजार के ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर दवाएं तक कर डालते हैं पर इनसे छुटकारा नहीं मिलता है। आज हम आपको घर में ऐसे फेसपैक बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे लगाकर आप इन समस्याओं से छुटकारा तो पाएंगे ही बल्कि आपके चेहरे पर ग्लो के साथ निखार भी नजर आएगा। तो चलिए जानते है घर में फेसपैक बनाने का तरीका।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

शहद स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप मुंहासों और पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए शहद और दालचीनी का फेसपैक लगा सकती है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच शहद में एक चम्मच दालचीनी पाउडर को मिक्स कर लें। दोनो चीजों को खूब अच्छे से मिक्स करना है और फिर तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। दस से पंद्रह मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें।

इसके अलावा आप हल्दी और दही का फेसपैक भी ट्राई कर सकते है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर और दो चम्मच दही को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर बीस मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

शहद और नींबू दोनो ही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इसका फेसपैक भी बनाकर लगा सकते है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस को मिक्स करके चेहरे पर लगा लें। फिर पंद्र से बीस मिनट तक लगा रहने दे। फिर पानी से धो लें।

नीम मुंहासों, खुजली और रैशेज जैसी अनगिनत समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है। नीम और हल्दी दोनो का मिश्रण तमाम स्किन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। आप इसका फेसपैक बनाकर लगा सकते है।इसके लिए दो बड़े चम्मच नीम पाउडर अगर न हो तो आप नीम की पत्ती को धोकर सुखाकर इसका पाउडर बनाकर रख सकती है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

आप ताजी नीम की पत्तियों को भी पीसकर इस्तेमाल कर सकते है। इस फेसपैक को बनाने के लिए दो चम्मच पीसी हुई नीम की पत्तियों का पेस्ट या फिर पाउडर में एक चम्मच हल्दी और गुलाब जल बनाकर चिकना पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर दस से पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। फिस इसे धो लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...